फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Dowry harassment case filed against BJP leader in Jyoti Nagar wife complained to DCW

दिल्ली: ज्योति नगर में भाजपा नेता के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज, पत्नी ने डीसीडब्ल्यू से की थी शिकायत

Fri, 08 Apr 2022 07:45 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 08 Apr 2022 07:45 AM IST
सार

पीड़िता कविता परिवार के साथ ज्योति नगर एन्क्लेव में रहती है। वर्ष 2012 में कविता की शादी राहुल गौतम से हुई थी। राहुल भाजपा नेता है। आरोप है कि शादी के बाद से ही राहुल ने कविता को अतिरिक्त दहेज लाने के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
Delhi Dowry harassment case filed against BJP leader in Jyoti Nagar wife complained to DCW
दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर थाने में भाजपा नेता के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल गौतम अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने के अलावा उन्हें दहेज के लिए परेशान कर रहे थे।

विज्ञापन


आरोप है कि मामले की कई बार पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही थी। कई बार पीड़िता की पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया गया। अब पीड़िता ने दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) को इस संबंध में शिकायत दी। महिला आयोग के आदेश पर पुलिस ने राहुल गौतम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। ज्योति नगर थाना पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन

पीड़िता कविता परिवार के साथ ज्योति नगर एन्क्लेव में रहती है। वर्ष 2012 में कविता की शादी राहुल गौतम से हुई थी। राहुल भाजपा नेता है। आरोप है कि शादी के बाद से ही राहुल ने कविता को परेशान करना शुरू कर दिया था। शराब पीकर उनके साथ मारपीट की जाती थी। ससुराल वाले कविता पर दबाव बना रहे थे कि वह मायके से मोटी रकम लेकर आए। वर्ष 2018 में कविता चार लाख रुपये लेकर ससुराल आई।

आरोप है कि इसके बाद तो ससुराल वालों की मांग और बढ़ गई। कई बार पीड़िता का गला दबाने की कोशिश की गई। परेशान होकर पीड़िता वर्ष 2019 में अपने मायके आ गई। यहां करीब 18 महीनें बिताने के बाद एक दिन राहुल उनको मनाकर ले गए। कुछ दिनों बाद दोबारा दहेज की मांग होने लगी। पीड़िता ने इस बार पुलिस से शिकायत करने की ठानी। कई बार राहुल की शिकायत की गई, लेकिन हर बार राहुल ने अपनी पहुंच की वजह से मामले को रफादफा करवा दिया। इसके बाद मामले की शिकायत महिला आयोग से की गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed