{"_id":"60002db1b3e24b51d4295269","slug":"delhi-deputy-cm-manish-sisodia-said-bjp-has-left-the-mcd-bankrupt-not-in-condition-to-pay-the-salaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने एमसीडी को बना दिया कंगाल, कैसे दें कर्मचारियों को वेतन: मनीष सिसोदिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने एमसीडी को बना दिया कंगाल, कैसे दें कर्मचारियों को वेतन: मनीष सिसोदिया
Thu, 14 Jan 2021 06:40 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Thu, 14 Jan 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया
- फोटो : ANI
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को निगम कर्मचारियों को वेतन के मुद्दे को देखते हुए 938 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। साथ ही भ्रष्टाचार का हवाला देते हुए उन्होंने कर्मचारियों से अपील की है कि जारी की गई राशि को कर्मचारी अपनी नजर में रखें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि निगम कर्मचारियों की पीड़ा देखकर मुख्यमंत्री के आदेश पर दिल्ली सरकार ने अन्य योजनाओं से निकालकर 938 करोड़ रुपये का इंतजाम किया है। पिछले 14 साल से निगम की सत्ता में भाजपा ने तीनों नगर निगम को पूरी तरह से दिवालिया बना दिया है। यही वजह है कि उत्तरी निगम के बैंक खाते में सिर्फ 12 करोड़ जबकि पूर्वी निगम के पास केवल 99 लाख बचे हैं।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया ने कहा कि निगम पर दिल्ली सरकार का 6275 करोड़ बकाया है। निगम के पास कर्मचारियों को वेतन देने तक के पैसे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि खुद भाजपा के नेता मानते हैं कि निगम में काफी भ्रष्टाचार है।
विज्ञापन
दिल्ली नगर निगम को केंद्र से 11500 करोड़ रुपये मिलने चाहिए। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की तकलीफ को देखते हुए पैसे का इंतजाम करने का आदेश दिया है। निगम में भ्रष्टाचार काफी चरम पर है। निगम के लोग पैसा बनाने में लगे हैं। इस कारण निगम दिवालिया हो गया है।
गौरतलब है कि बकाया वेतन व पेंशन की मांग को लेकर पिछले आठ दिनों से तीनों नगर निगम के कर्मचारी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस वजह से दिल्ली की सफाई व्यवस्था से लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा रही है।