फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Deputy CM Manish Sisodia claims AAP will change government schools in Gujarat

दावा : दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बोले- गुजरात के सरकारी स्कूलों को बदल देगी आप

Fri, 15 Apr 2022 05:46 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 15 Apr 2022 05:46 AM IST
सार

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश की जनता अब आम आदमी पार्टी को विकल्प के रूप में देख रही है। लोगों को उम्मीद नहीं है कि भाजपा स्कूल, अस्पताल, रोजगार, बिजली आदि के लिए कुछ कर पाएगी। वहीं भाजपा उन लोगों को शामिल करने लगी है, जिन्हें आप निकालने वाली थी।

विज्ञापन
Delhi Deputy CM Manish Sisodia claims AAP will change government schools in Gujarat
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि गुजरात के सरकारी स्कूलों को ठीक करने में रुचि नहीं लेने की स्थिति में गुजरात के लोग आम आदमी पार्टी की सरकार चुनेंगे। उन्होंने कहा कि दरअसल गुजरात के लोगों के पास आम आदमी पार्टी के रूप में एक ऐसी सरकार चुनने का विकल्प है, जो पांच साल में पूरे गुजरात के सरकारी स्कूलों को बदल देगी।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गुजरात के शिक्षा मंत्री के गृह नगर भावनगर में सरकारी स्कूल खस्ताहाल हैं। स्कूलों की ये हालत है जैसे किसी कबाड़खाने के दरवाजे खोलकर बच्चों को वहां पढ़ने के लिए बिठा दिया हो।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्कूलों की दीवारें मकड़ी के जाल से अटी पड़ी हैं, चारों तरफ गंदगी है, पीने का पानी नहीं है, शौचालय नहीं है, बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं, जबकि गुजरात में भाजपा 27 साल से सत्ता पर काबिज है। उन्होंने कहा कि उनके दौरे के बाद गुजरात के अलग-अलग हिस्से से लोग खस्ताहाल पड़े सरकारी स्कूलों की फोटो भेज रहे हैं और बता रहे हैं कि गुजरात के बाकी सरकारी स्कूल भी खस्ताहाल हैं।

हिमाचल में भाजपा पूरी तरह से बिखरी : सिसोदिया

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि हिमाचल प्रदेश की जनता अब आम आदमी पार्टी को विकल्प के रूप में देख रही है, क्योंकि लोगों को उम्मीद नहीं है कि भाजपा स्कूल, अस्पताल, रोजगार, बिजली आदि के लिए कुछ कर पाएगी। वहीं आप की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई और छटपटाती भाजपा उन लोगों को शामिल करने लगी है, जिन्हें आप निकालने वाली थी। उधर भाजपा के कार्यकर्ता हिमाचल की बेहतरी के लिए आप में शामिल हो रहे हैं।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा हिमाचल में पूरी तरह से बिखर चुकी है। भाजपा का हाल ऐसा है कि उसके पुराने नेता पार्टी छोड़कर आप में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा के 30 साल पुराने नेता हरमेल धीमान आप में शामिल हो गए और उनके साथ 20 वरिष्ठ कार्यकर्ता भी आप में शामिल हुए हैं। कुछ दिन में हिमाचल के 1,000 से अधिक जिले व ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ता आप में शामिल होने जा रहे हैं, क्योंकि उन्हें भाजपा से उम्मीद नहीं है कि वह हिमाचल की तरक्की के लिए कुछ कर पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed