फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Dead body of an innocent kidnapped from Delhi found in Meerut

Delhi : दिल्ली से अगवा मासूम का मेरठ में मिला शव, तांत्रिक क्रिया में बलि देने की आशंका

Wed, 07 Dec 2022 03:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 07 Dec 2022 03:36 AM IST
सार

Delhi : 30 नवंबर को पड़ोस में रहने वाला 16 वर्षीय किशोर उसे बहला-फुसला कर साथ ले गया था। आशंका है कि तांत्रिक क्रिया करने के लिए बच्चे की बलि दी गई है।

विज्ञापन
Delhi : Dead body of an innocent kidnapped from Delhi found in Meerut
(सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

प्रीत विहार थानाक्षेत्र के चित्रा विहार की झुग्गियों से अगवा तीन साल के बच्चे का शव मंगलवार को मेरठ के गांव नंगली-ईसा से बरामद किया गया। 30 नवंबर को पड़ोस में रहने वाला 16 वर्षीय किशोर उसे बहला-फुसला कर साथ ले गया था।

विज्ञापन


आशंका है कि तांत्रिक क्रिया करने के लिए बच्चे की बलि दी गई है। बच्चे का सिर धड़ से दूर बरामद किया गया, जिसे जानवर नोच रहे थे। एक हाथ भी गायब था। हालांकि पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। बच्चे का पिता रिक्शा चलाता है। 30 नवंबर की शाम को मासूम बहनों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच, पड़ोसी किशोर उसे अपने साथ ले गया। सात साल की बहन के पूछने पर किशोर ने कहा था, वह कुछ दिलाने अपने साथ ले जा रहा है।
विज्ञापन


बच्चे के घर न लौटने पर परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया था। सोमवार को किशोर को पकड़ पूछताछ की, तो  उसने हत्या कर शव को इंचौली के गांव नंगली-ईसा में फेंकने की बात स्वीकार की थी। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed