{"_id":"614ef6248ebc3efb5425d9a0","slug":"delhi-court-grants-anticipatory-bail-to-ljp-mp-prince-raj-in-connection-alleged-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: दुष्कर्म मामले में लोजपा सांसद प्रिंस राज को मिली अग्रिम जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: दुष्कर्म मामले में लोजपा सांसद प्रिंस राज को मिली अग्रिम जमानत
Sat, 25 Sep 2021 03:46 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 25 Sep 2021 03:46 PM IST
सार
दिवंगत रामविलास पासवान के भतीजे और चिराग पासवान के चचेरे भाई, लोजपा सांसद प्रिंस राज को दिल्ली की अदालत ने शनिवार को अग्रिम जमानत दे दी है।
विज्ञापन
प्रिंस राज पासवान
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुष्कर्म मामले में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सांसद प्रिंस राज को दिल्ली की अदालत ने शनिवार को अग्रिम जमानत दे दी है। 21 सितंबर को ही उनकी जमानत पर फैसला आने वाला था, लेकिन उसी दिन इस मामले की सुनवाई से जज ने खुद को अलग कर लिया था। इसके बाद बुधवार को जमानत अर्जी पर नए सिरे से सुनवाई हुई थी।
विज्ञापन
दिवंगत रामविलास पासवान के भतीजे और चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस राज बिहार के समस्तीपुर से सांसद हैं। विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने बचाव पक्ष व अभियोजन पक्ष के तर्क सुनने के बाद 17 सितंबर को अपना फैसला 20 सितंबर के लिए सुरक्षित रख लिया था। 20 को भी फैसला नहीं आया और मंगलवार को फैसला आना था, लेकिन संबंधित जज ने स्वयं को मामले से अलग करते हुए फाइल जिला जज को भेज दी थी ताकि बुधवार को दूसरी अदालत मामले की सुनवाई कर सके।
विज्ञापन
पुलिस ने रखा था यह तर्क
इस मामले में पुलिस ने तर्क रखा था कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जरूरी है और शिकायतकर्ता के दावे के मुताबिक आरोपी से कथित आपत्तिजनक वीडियो क्लिप को बरामद किया जाना है। प्रिंस राज के वकील विकास पाहवा और नितेश राणा ने पुलिस के तर्क का विरोध करते हुए कहा था कि उनके मुवक्किल के खिलाफ फर्जी मामला बनाया गया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता पर उगाही करने के आरोप
शिकायतकर्ता महिला व उसका दोस्त प्रिंस राज से 2020 से ही उगाही कर रहे हैं और इस सिलसिले में 10 फरवरी को संसद मार्ग थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। महिला व उसके दोस्त ने इस मामले में अदालत से अग्रिम जमानत ली है। उन्होंने कहा कि महिला ने धमकी दी थी कि अगर वह उगाही के पैसे नहीं देते हैं तो उनकी छवि खराब कर देगी। प्रिंस राज ने उसे दो लाख रुपये दे दिए लेकिन उगाही अब भी जारी है और अब एक करोड़ रुपये की मांग की जा रही है।