फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Court Firing Three lawyers arrested with weapon

Delhi Court Firing: तीस हजारी कोर्ट गोलीकांड में तीन वकील गिरफ्तार, जांच कमेटी का गठन; लाइसेंस भी निलंबित

Fri, 07 Jul 2023 08:17 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 07 Jul 2023 08:17 AM IST
सार

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट परिसर में फायरिंग करने के मामले में तीन वकीलों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से 3 तमंचे, 4 कारतूस और 2 कारें जब्त की गई हैं।

विज्ञापन
Delhi Court Firing Three lawyers arrested with weapon
तीस हजारी गोलीकांड का वीडियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीस हजारी कोर्ट परिसर में बुधवार दोपहर दूसरे पक्ष की ओर से भी गोलियां चलाई गईं थीं। दिल्ली बार एसोसिएशन (डीबीए) के सचिव अतुल शर्मा के साथियों में से हेलमेट पहने एक शख्स ने तीन से चार गोलियां चलाई थीं। आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इस शख्स का वीडियो भी वायरल हो रहा है। उत्तरी जिला पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है। 

विज्ञापन

पुलिस ने तीन वकीलों को किया गिरफ्तार
वहीं, सब्जी मंडी थाना पुलिस ने जांच के बाद वकील अमन सिंह, रवि गुप्ता और सचिन सांगवान को गिरफ्तार कर तीन से चार दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों के पास से 3 तमंचे, 4 कारतूस और 2 कारें जब्त की गई हैं। दूसरी तरफ बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने मामले की जांच के लिए कमेटी का भी गठन कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए की थी टीम गठित
उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के पकड़ने के लिए उत्तरी जिले की कई टीमें गठित की गईं और घटना के वीडियो का विश्लेषण किया गया। ऑप्स सेल, नॉर्थ, पीएस कश्मीरी गेट, कोतवाली और लाहौरी गेट के सहयोग से सब्जी मंडी थाना पुलिस की टीम द्वारा रात भर ऑपरेशन चलाया गया। इसके बाद तीन वकीलों को पकड़ लिया। 

विज्ञापन

आरोपियों को चार दिन की रिमांड पर भेजा
आरोपी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के प्रतिद्वंद्वी समूह से हैं। अन्य आरोपी वकीलों की भी पहचान कर ली गई है। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। वीडियो में दिखाई दे रहे डीबीआर के उपाध्यक्ष मनीष शर्मा के बारे में बुधवार शाम तक कुछ पता नहीं लगा था। मनीष को पकड़ने के लिए दिल्ली व एनसीआर में दबिश दी जा रही है।

दंगा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज
जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने कहा कि मामले में सब्जी मंडी थाने में दंगा भड़काने, गोली चलाने, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। सेंटर डिस्ट्रिक कोर्ट के ब्रांच इंस्पेक्टर सुनील कुमार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। तीन वकीलों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी की पहचान कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज निकलवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed