फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Court dismisses bail plea of Sulli Deals app creator and mastermind Aumkareshwar Thakur

दिल्ली: 'सुल्ली डील्स' एप के मास्टरमाइंड की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा- राहत देने से निष्पक्ष जांच होगी प्रभावित

Sun, 16 Jan 2022 06:14 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 16 Jan 2022 06:14 PM IST
सार

मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट वसुंधरा के समक्ष शनिवार को पुलिस ने दावा किया कि यह पता चला है कि आरोपी 'व्यापार महासभा' का सदस्य है और उसने गिटहब पर एप बनाया। उसने और अन्य लोगों ने ऑनलाइन नीलामी के लिए समुदाय विशेष की महिलाओं की तस्वीरें पोस्ट कीं।

विज्ञापन
Delhi Court dismisses bail plea of Sulli Deals app creator and mastermind Aumkareshwar Thakur
सुल्ली डील्स एप के निर्माता और मास्टरमाइंड इंदौर से गिरफ्तार - फोटो : ट्विटर एएनआई

विस्तार

अदालत ने 'सुल्ली डील्स' एप के निर्माता ओंकारेश्वर ठाकुर को जमानत प्रदान करने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा इस समय उन्हें राहत देने से निष्पक्ष जांच प्रभावित होगी। जुलाई 2021 में समुदाय विशेष की महिलाओं की नीलामी के लिए कोडिंग प्लेटफॉर्म गिटहब पर एप बनाया गया था और मामला तब सामने आया जब दिल्ली पुलिस ने इस मामले पर स्वत: संज्ञान लिया था।

विज्ञापन


आरोपी के जमानत देने के तर्क में कोई दम नहीं
मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट वसुंधरा के समक्ष शनिवार को पुलिस ने दावा किया कि यह पता चला है कि आरोपी 'व्यापार महासभा' का सदस्य है और उसने गिटहब पर एप बनाया। उसने और अन्य लोगों ने ऑनलाइन नीलामी के लिए समुदाय विशेष की महिलाओं की तस्वीरें पोस्ट कीं। अदालत ने पुलिस के तर्को पर सहमति जताते हुए कहा आरोपी के जमानत देने के तर्क में कोई दम नहीं है, क्योंकि प्रथम दृष्टया स्पष्ट है कि निश्चित रूप से महिलाओं को केवल उनकी तस्वीरें नीलामी के लिए पोस्ट करके निशाना बनाया गया है। अदालत ने कहा कि इस स्तर पर अदालत मामले के अजीबो गरीब तथ्यों को नजरअंदाज नहीं कर सकती है जो आरोपी के कथित कृत्यों की गंभीरता को दर्शाता है।
विज्ञापन


एप के खिलाफ कई शिकायतें मिलीं जो पूरे भारत में लंबित
अदालत ने कहा कि आरोपी ने जानबूझकर 'टोर ब्राउजर' का इस्तेमाल किया ताकि उसकी पहचान का खुलासा न किया जा सके और एप के खिलाफ कई शिकायतें मिलीं जो पूरे भारत में लंबित हैं। जांच एक प्रारंभिक चरण में है जहां महत्वपूर्ण सबूत और घटनाओं की आगे की श्रृंखला का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस समय आरोपी को जमानत देने से निष्पक्ष जांच प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर से किया था गिरफ्तार
जांच के दौरान बुल्ली बाई एप मामले के मास्टरमाइंड नीरज बिश्नोई से सूचना मिलने के बाद आरोपी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने पिछले हफ्ते इंदौर से गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि बिश्नोई और ठाकुर इंटरनेट पर जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed