फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi MCD Election 2022: Delhi Nagar Nigam Chunav Date May Announced Today News in Hindi

MCD Election 2022: दिल्ली में जल्द होने वाला है निगम चुनाव का एलान, गली-मोहल्लों में दिखने लगा माहौल

Fri, 04 Nov 2022 04:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 04 Nov 2022 04:45 AM IST
सार

MCD Election : दिल्ली राज्य चुनाव आयोग कभी भी एमसीडी चुनाव का एलान कर सकता है। माना जा रहा है कि आयोग अगले छह से सात दिन में चुनाव कार्यक्रम घोषित कर देगा। वार्डों के परिसीमन पर कांग्रेस की ओर से हाईकोर्ट में दी गई चुनौती का चुनाव की घोषणा पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। आयोग का कहना है कि हाईकोर्ट ने चुनाव कराने पर रोक नहीं लगाई है। 

विज्ञापन
Delhi MCD Election 2022: Delhi Nagar Nigam Chunav Date May Announced Today News in Hindi
mcd - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग कभी भी एमसीडी चुनाव का एलान कर सकता है। माना जा रहा है कि आयोग अगले छह से सात दिन में चुनाव कार्यक्रम घोषित कर देगा। वार्डों के परिसीमन पर कांग्रेस की ओर से हाईकोर्ट में दी गई चुनौती का चुनाव की घोषणा पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। आयोग का कहना है कि हाईकोर्ट ने चुनाव कराने पर रोक नहीं लगाई है। 

विज्ञापन


दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार अगले शुक्रवार से पहले किसी भी दिन एमसीडी चुनाव की घोषणा की जा सकती है। आयोग ने चुनाव कार्यक्रम तैयार कर लिया है, मगर अभी चुनाव कार्यक्रम घोषित करने से पहले कुछ कार्य करना शेष बचा हुआ है। यह कार्य एक-दो दिन में पूरा हो जाएगा। इसके बाद चुनाव की तिथि का एलान किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार आयोग सोमवार या फिर मंगलवार को चुनाव की घोषणा कर सकता है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने एमसीडी के वार्डों का परिसीमन करने के बाद उनको आरक्षित करने का कार्य भी कर दिया है। इसके अलावा रिटर्निंग अधिकारी भी नियुक्त कर दिए है और उन्होंने वार्ड स्तर पर मतदान केंद्र बनाकर उन पर राजनीतिक दलों व आम लोगों सेे आपत्ति व सुझाव भी ले लिए है। अब केवल मतदान केंद्रों की सूची को अंतिम रूप देना शेष बचा है। यह कार्य इस सप्ताह के अंत तक पूरा होने की संभावना है। आयोग ने ईवीएम को पहले ही दुरुस्त करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने कोर्ट में दी है चुनौती
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने वार्डों के परिसीमन में खामियों का आरोप लगाते हुए हाई कोर्ट में चुनौती दी है। इस मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार व दिल्ली राज्य चुनाव आयोग को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। इस मामले की अगली सुनवाई 14 दिसंबर को होगी। कोर्ट ने कांग्रेस नेता की याचिका पर चुनाव पर रोक नहीं लगाई है। उधर चुनाव आयोग के अधिकारी हाई कोर्ट में दिए जाने वाला जवाब तैयार करने में जुटे है।

अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द 
दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने एमसीडी चुनाव के लिए अपने अधीन आए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। आयोग ने कहा है कि मजबूरी होने पर ही वह छुट्टी पर जा सकते है, लेकिन इस संबंध  में आयोग से स्वीकृति लेनी होगी। आयोग ने चुनाव के सिलसिले में 68 रिटर्निंग अधिकारी व 250 सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए है। इसके अलावा इन अधिकारियों के अधीन व आयोग के कार्यालय में भी बड़ी संख्या  में अधिकारी व कर्मचारी नियुक्त है।


आयोग ने सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए
दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने एमसीडी चुनाव की तैयारी के सिलसिले में सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त कर दिए है। आयोग नेे सभी वार्डों में एक-एक सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है, जबकि आयोग नेेे गत सप्ताह प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति की    गई थी। सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को रिटर्निंग अधिकारियों की  सहायता करने की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed