{"_id":"60f2f4548ebc3e61ac14d0fe","slug":"delhi-coronavirus-update-17-july-in-last-24-hours-59-new-cases-4-deaths-active-cases-less-than-700","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना: बीते 24 घंटे में मिले 59 नए मरीज, चार की मौत, एक्टिव केस 621","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना: बीते 24 घंटे में मिले 59 नए मरीज, चार की मौत, एक्टिव केस 621
Sat, 17 Jul 2021 08:46 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 17 Jul 2021 08:46 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 14,35,478 है, जिनमें से अब तक 14,09,830 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, कुल मौत का आंकड़ा 25,027 है। सक्रिय मरीजों की संख्या 621 रह गई है। 212 रोगी अपने घरों में आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
कोरोना वासरस: टेस्ट सैंपल लेता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना के 59 नए मरीज मिले और चार की मौत हो गई। इस दौरान 91 मरीज स्वस्थ हुए। पिछले 24 घंटों मे 76,421 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें 0.08 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 14,35,478 है, जिनमें से अब तक 14,09,830 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, कुल मौत का आंकड़ा 25,027 है। सक्रिय मरीजों की संख्या 621 रह गई है। 212 रोगी अपने घरों में आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
अस्पतालों में 342 मरीज भर्ती है। कोविड केयर केंद्रों में 08 रोगियों का इलाज चल रहा है। कंटेनमेंट जोन 422 है। कुल जांच में 52,490 आरटी-पीसीआर और 23,931 एंटीजन से की गई। दिल्ली में अब तक कुल 2 करोड़ 27 लाख लोगों की जांच हो गई है।
विज्ञापन