{"_id":"61f812f283af4a31872aabe3","slug":"delhi-coronavirus-reports-2-779-new-cases-38-deaths-and-5-502-recoveries","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona In Delhi: दिल्ली में एक ही दिन में 38 संक्रमितों की मौत, 2279 लोग कोरोना की चपेट में आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Delhi: दिल्ली में एक ही दिन में 38 संक्रमितों की मौत, 2279 लोग कोरोना की चपेट में आए
Mon, 31 Jan 2022 10:21 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:21 PM IST
सार
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में 2279 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 5502 मरीजों को छुट्टी दी गई। विभाग के अनुसार बीते दो सप्ताह में पहली बार एक दिन में सबसे अधिक मरीजों की मौत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है लेकिन संक्रमण की वजह से मरने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है। स्थिति यह है कि पिछले एक दिन में 38 मरीजों की मौत हुई है।
सोमवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में 2279 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 5502 मरीजों को छुट्टी दी गई। विभाग के अनुसार बीते दो सप्ताह में पहली बार एक दिन में सबसे अधिक मरीजों की मौत दर्ज की गई है।
विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में 44847 सैंपल की जांच हुई थी जिनमें 6.20 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले। फिलहाल दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 18,30,268 हुई है जिनमें 17,85,674 रोगी ठीक भी हुए हैं लेकिन 25865 मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन
दैनिक संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने के चलते सक्रिय मरीज भी अब कम होकर 18729 तक पहुंच गए हैं। वहीं कंटेनमेंट जोन की संख्या अभी भी 38046 है। विभाग के अनुसार अस्पतालों में अभी भी 1518 कोरोना मरीज भर्ती हैं जिनमें से 128 मरीजों की हालत गंभीर है। इन मरीजों को वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया है। वहीं 577 मरीजों का इलाज आईसीयू में चल रहा है। इनके अलावा 555 मरीजों को ऑक्सीजन थैरेपी दी जा रही है।

Trending Videos
इसी तरह कोरोना टीकाकरण को लेकर जानकारी मिली है कि दिल्ली में अब तक 1.23 करोड़ व्यस्क आबादी टीकाकरण पूरा कर चुकी है। वहीं 2.70 लाख लोगों को एहतियाती खुराक भी दी गई है। इनके अलावा आठ लाख से अधिक किशोर पहली खुराक लेकर टीकाकरण शुरू कर चुके हैं।