{"_id":"604a05ae8ebc3e76a1220c9b","slug":"delhi-coronavirus-cases-11-march-in-last-24-hours-409-new-cases-286-discharge-3-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बढ़ता कोरोना : 24 घंटे में सामने आए 409 संक्रमित, 286 डिस्चार्ज, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में बढ़ता कोरोना : 24 घंटे में सामने आए 409 संक्रमित, 286 डिस्चार्ज, तीन की मौत
Thu, 11 Mar 2021 05:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 11 Mar 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में कोरोना वायरस एक बार फिर अपने पांव पसारने लगा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 409 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 286 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं तो तीन लोगों की इससे मौत हो गई है। पिछले दो दिनों से दिल्ली में 300 से ज्यादा केस सामने आ रहे थे लेकिन गुरुवार को यह आंकड़ा 400 के पार चला गया।
विज्ञापन
बीते एक दिन में 69810 टेस्ट हुए थे, इस हिसाब से अभी दिल्ली का पॉजिटिविटी रेट 0.59 प्रतिशत है। अब दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 6,42,439 हो गई है, वहीं कुल 6,29485 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या अब बढ़कर 10,934 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के अस्पतालों में कुल 5711 बेड हैं जिसमें से 579 भरे हैं और 5132 खाली हैं। कोविड केयर सेंटर में कुल 5525 बेड हैं जिसमें से सिर्फ चार पर मरीज भर्ती हैं। वहीं कोविड हेल्थ सेंटर में कुल बेड 97 हैं जिसमें से एक पर भी मरीज नहीं है।
बीते 24 घंटे में कुल 42,187 आरटीपीसीआर टेस्ट, 27,623 रैपिड एंटीजन टेस्ट हुए। दिल्ली में इस वक्त कुल पॉजिटिविटी 4.91 प्रतिशत है, वहीं कुल मृत्युदर 1.70 प्रतिशत है। दिल्ली कुल एक्टिव केस की संख्या 2020 है।