फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi corona cases 93 thousand active cases reduced in one and a half months in delhi

राहत: डेढ़ माह में ही कोरोना के 93 हजार सक्रिय मरीज घटे, 20 दिन में संक्रमितों के मुकाबले दोगुने से ज्यादा हुए ठीक

Mon, 14 Jun 2021 07:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 14 Jun 2021 07:58 PM IST
सार

दिल्ली में मार्च से कोरोना के सक्रिय मामले तेजी से बढ़ने लगे थे। आलम यह था कि 25 मार्च से 1 मई के बीच ही 91 हजार सक्रिय मरीज बढ़ गए थे। उस दौरान रोजाना औसतन 2600 सक्रिय मरीज बढ़ रहे थे। दैनिक संक्रमितों में रिकॉर्ड स्तर पर हो रहे इजाफे के कारण ऐसा हो रहा था। 

विज्ञापन
delhi corona cases 93 thousand active cases reduced in one and a half months in delhi
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजधानी में कोरोना का दायरा सिकुड़ रहा है। जितने संक्रमित मिल रहे हैं, उसके मुकाबले दोगुना से ज्यादा मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। इससे सक्रिय रोगियों की संख्या तेजी से घट रही है। डेढ़ महीने में ही 93 हजार एक्टिव मामले कम हो गए हैं। 21 मार्च के बाद पहली बार यह आंकड़ा 3300 से कम हुआ है। 
विज्ञापन


दिल्ली में मार्च से कोरोना के सक्रिय मामले तेजी से बढ़ने लगे थे। आलम यह था कि 25 मार्च से 1 मई के बीच ही 91 हजार सक्रिय मरीज बढ़ गए थे। उस दौरान रोजाना औसतन 2600 सक्रिय मरीज बढ़ रहे थे। दैनिक संक्रमितों में रिकॉर्ड स्तर पर हो रहे इजाफे के कारण ऐसा हो रहा था। 
विज्ञापन


तब स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी काफी कम थी। हालात यह थे कि सक्रिय मरीज करीब एक लाख तक पहुंच गए थे। हालाकि, अब पिछले 20 दिनों से संक्रमण से हालात सुधर गए हैं।  सक्रिय मामले 3,226 रह गए है। अस्पतालों में भी 2 हजार से कम मरीज भर्ती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों पर गौर करें तो 1 मई को सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 96,747 थी, जो अब घटकर 3,226 हो गई है, लिहाजा 45 दिन में ही 93,526 मामले कम हुए हैं। सक्रिय मरीजों के घटने से अस्पतालों  में भी रोगियों की संख्या भी कम हो गई है। इस डेढ़ माह में अस्पतालों में 18 हजार मरीज कम हुए हैं। 

आंकड़ों पर गौर करें तो 1 मई को सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 96,747 थी, जो अब घटकर 3,226 हो गई है, लिहाजा 45 दिन में ही 93,526 मामले कम हुए हैं। सक्रिय मरीजों के घटने से अस्पतालों में भी रोगियों की संख्या भी कम हो गई है। इस डेढ़ माह में अस्पतालों में 18 हजार मरीज कम हुए हैं। 

नए मामलों में लगातार कमी आने और संक्रमितों के मुकाबले अधिक मरीजों के स्वस्थ होने से सक्रिय मरीज इतनी तेजी से कम हुए हैं। सफदरजंग अस्पताल के कम्यूनिटी मेडिसन विभाग के डॉक्टर जुगल किशोर बताते हैं कि अब दिल्ली में रोजाना करीब 70 हजार जांच हो रही है, लेकिन संक्रमण दर 1 फीसदी से नीचे है। 

इससे पता चलता है कि अब संक्रमण फैलने के लिए कम लोग ही बचे हैं। अन्य सभी लोग संक्रमित हो चुके हैं। दिल्ली में पिछले सीरो सर्वे में 55 फीसदी लोग संक्रमित मिले थे। अनुमान है कि अब करीब 80 फीसदी आबादी संक्रमित हो चुकी है। इससे वायरस का प्रसार थम गया है। डॉ. किशोर ने बताया कि सक्रिय मरीज कम होने से दिल्ली को बड़ी राहत मिली है।

दोगुना से ज्यादा मरीज हुए स्वस्थ
पिछले 20 दिनों में संक्रमितों के मुकाबले करीब दोगुने मरीज स्वस्थ हुए हैं। 20 दिन में कोरोना के 14,402 मामले आए हैं और 37,149 लोग स्वस्थ हुए हैं। लिहाजा, संक्रमितों के मुकाबले दोगुना से ज्यादा मरीज स्वस्थ हुए हैं। इससे रिकवरी दर भी 98 फीसदी हो गया है। 

डेढ़ माह में ऐसे कम हुए सक्रिय मरीज, 92 फीसदी बेड खाली

दिल्ली में कोरोना मरीजों के लिए इस समय कुल 24,078 बेड हैं। इनमें से 1936 पर मरीज भर्ती हैं। लिहाजा, 92 फीसदी बेड अब खाली हो चुके हैं। इनमें दिल्ली के तीन बड़े कोविड अस्पताल लोकनायक, जीटीबी और राजीव गांधी अस्पताल में करीब 85 फीसदी बिस्तर खाली हो चुके हैं।

तारीख- मामले
01 मई-96747
04-90,419
08-87907
12-82,725
16-62,783
20-40,214
24-27,610
01-जून-10,178
04-8060
07-5208
12-4223
14-3226
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed