फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Commission for Women submitted report to government 791 women lost their husbands due to corona epidemic in delhi

दिल्ली: कोरोना महामारी ने 791 महिलाओं का छीना सुहाग, दिल्ली महिला आयोग ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट

Mon, 26 Jul 2021 11:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 26 Jul 2021 11:46 PM IST
सार

दिल्ली महिला आयोग ने अपनी ग्राउंड महिला पंचायतों के जरिए पूरी दिल्ली में ऐसी महिलाओं को चिन्हित किया जो कोरोना महामारी के कारण विधवा हुई है। आयोग ने अभी तक ऐसी 791 महिलाओं को चिन्हित किया है और उनका सोशल सर्वे भी किया है। 

विज्ञापन
Delhi Commission for Women submitted report to government 791 women lost their husbands due to corona epidemic in delhi
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली महिला आयोग की महिला पंचायत टीम ने कोरोना महामारी के दौरान हुई विधवाओं को चिन्हित करने का कार्य शुरू किया है। टीम ने जगह-जगह घूमकर 791 विधवाएं चिन्हित कीं हैं। आयोग की टीम ने विधवाओं का सोशल सर्वे करने के बाद अपनी रिपोर्ट सरकार को दी है।
विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग ने अपनी ग्राउंड महिला पंचायतों के जरिए पूरी दिल्ली में ऐसी महिलाओं को चिन्हित किया जो कोरोना महामारी के कारण विधवा हुई है। आयोग ने अभी तक ऐसी 791 महिलाओं को चिन्हित किया है और उनका सोशल सर्वे भी किया है। 
विज्ञापन


इन महिलाओं में से 774 महिलाओं के बच्चे हैं और उनमें 360 महिलाओं के 3-5 बच्चे हैं, वहीं 30 महिलाओं के 5 से अधिक बच्चे हैं। इन महिलाओं में 734 महिलाएं 18-60 वर्ष की आयु के बीच हैं, अन्य महिलाएं वृद्ध है। आयोग के अनुसार 191 महिलाएं 18-35 वर्ष की आयु के बीच हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चिन्हित 791 महिलाओं में से 721 महिलाएं हाउसवाइफ हैं, जबकि अन्य महिलाएं घरेलू सहायिका, लेबर, छोटे बिजनेस, प्राइवेट एवं सरकारी जॉब में कार्यरत हैं। चिन्हित की गई महिलाओं में से 28.57 प्रतिशत महिलाओं के पास आय का कोई स्रोत नहीं है, वहीं लगभग 60 प्रतिशत महिलाओं की मासिक आय 15 हजार रुपये या उससे कम है। इन महिलाओं में से 597 महिलाओं ने अब तक वैक्सीन भी नहीं लगवाई है।

आयोग का मानना है कि दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना इन महिलाओं की सहायता करने में बेहद लाभदायक साबित होंगी। इतना ही नहीं, आयोग का सोशल सर्वे इन महिलाओं के पुनर्वास में काम आएगा व सरकार की योजना इन महिलाओं तक पहुंचाने में भी मदद करेगा। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सोशल सर्वे रिपोर्ट महिला बाल विकास मंत्रालय और समाजिक कल्याण विभाग को भेजी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed