फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Commission for Protection of Child Rights Chairperson writes to anil baijal Nursery to Grade 8 to open at least 2 days a week 

दिल्ली: नर्सरी से कक्षा आठ तक सप्ताह में कम से कम दो दिन खुले स्कूल,  डीसीपीसीआर ने एलजी बैजल को लिखा पत्र

Tue, 12 Oct 2021 08:50 AM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 12 Oct 2021 08:50 AM IST
सार

डीसीपीसीआर  की ओर से जो पत्र लिखा गया है, उसमें यह कहा गया है कि लगातार स्कूल बंद होने से बच्चों पर बुरा असर पड़ा है। शुरुआत में सप्ताह में कम से कम दो दिनों के लिए ही स्कूल खोला जाय। 

विज्ञापन
Delhi Commission for Protection of Child Rights Chairperson writes to anil baijal Nursery to Grade 8 to open at least 2 days a week 
anil baijal

विस्तार

दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) के अध्यक्ष ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को चिट्ठी लिखी है। पत्र में उन्होंने स्कूल-आंगनबाड़ी खोलने को लेकर विचार करने का अनुरोध किया है। 

विज्ञापन


डीसीपीसीआर ने कहा कि नर्सरी से कक्षा आठ तक के छात्रों को सप्ताह में कम से कम दो दिन और सभी बच्चों के लिए आंगनबाड़ी सप्ताह में कम से कम एक बार खुले।

 

डीसीपीसीआर  की ओर से जो पत्र लिखा गया है, उसमें यह कहा गया है कि लगातार स्कूल बंद होने से बच्चों पर बुरा असर पड़ा है। शुरुआत में सप्ताह में कम से कम दो दिनों के लिए ही स्कूल खोला जाए और आंगनबाड़ी केंद्र सप्ताह में कम से कम एक दिन खुले। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
'आंगनबाड़ी आपके द्वार' बस लॉन्च 
केजरीवाल सरकार की अनूठी पहल के तहत आंगनवाड़ी आपके द्वार बस लॉन्च हुई। इस तरह अब दिल्ली में चलती-फिरती आंगनबाड़ी उन बच्चों तक पहुंचेगी, जो किसी कारणवश आंगनबाड़ियों तक नहीं पहुंच पाते हैं। यह चलती-फिरती आंगनबाड़ी बच्चों को पोषक आहार देने के साथ-साथ उनके शैक्षणिक व स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को भी पूरा करेगी। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आंगनबाड़ी ऑन व्हीलस’ कार्यक्रम लॉन्च किया।


आंगनबाड़ी ऑन व्हीलस दिल्ली सरकार का अनूठा प्रयास
इस अवसर पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि आंगनबाड़ी ऑन व्हीलस दिल्ली सरकार का एक अनूठा प्रयास है जिसके जरिए ये सुनिश्चित किया जाएगा कि 0-6 साल तक के हर बच्चे की आंगनबाड़ी तक पहुंच हो। हर एक बच्चे को अच्छा पोषक आहार और अच्छी शिक्षा मिले। उन्होंने कहा कि किसी एक बच्चे की बेहतरी के लिए काम करना जरूरी है, लेकिन हर एक बच्चे की बेहतरी के लिए काम करना बेहद जरूरी है और केजरीवाल सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

बच्चों को मिलेगा पोषक आहार 
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी ऑन व्हील्स कार्यक्रम के तहत दिल्ली सरकार का उद्देश्य है उस बच्चे तक पहुंचना है जो किसी कारण आंगनबाड़ी तक नहीं पहुंच पाते है। इन बसों के माध्यम से प्रशिक्षित आंगनबाड़ी वर्कर्स 0-6 साल तक के बच्चों को अर्ली चाइल्डहुड केयर एजुकेशन देंगे। साथ ही बच्चों को पोषक आहार भी दिया जाएगा। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने साझा किया कि महिला और बाल सुधार के क्षेत्र में केजरीवाल सरकार प्राथमिकता के साथ काम कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed