फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi CM Kejriwal said If people keep on wearing masks there will be no lockdown

नसीहत और चेतावनी : दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा- मास्क लगाते रहे तो नहीं लगेगा लॉकडाउन

Mon, 10 Jan 2022 05:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Jan 2022 05:27 AM IST
सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की नसीहत दी है। पूर्ण लॉकडाउन के आशंका के बीच मुख्यमंत्री ने साफ किया कि लॉकडाउन नहीं लगाना चाहते। लेकिन इसके लिए मास्क पहनना होगा। समाजिक दूरी का पालन करना होगा। लॉकडाउन लगाने की कोई मंसा सरकार की नहीं है। 

विज्ञापन
Delhi CM Kejriwal said If people keep on wearing masks there will be no lockdown
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से घबराने व डरने की कोई जरूरत नहीं, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की जरूरत। कोशिश कम प्रतिबंध लगाने की है, ताकि लोगों की रोजी-रोटी और रोजगार चलता रहे। कोरोना संक्रमण से ठीक हुए मुख्यमंत्री सोमवार को डीडीएमए के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की नसीहत दी है। पूर्ण लॉकडाउन के आशंका के बीच मुख्यमंत्री ने साफ किया कि लॉकडाउन नहीं लगाना चाहते। लेकिन इसके लिए मास्क पहनना होगा। समाजिक दूरी का पालन करना होगा। लॉकडाउन लगाने की कोई मंसा सरकार की नहीं है। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण से ठीक हुए मुख्यमंत्री ने डिजिटल प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली समेत पूरे देश में कोरोना बहुत तेजी से बढ़ रहा है। फिर भी घबराने और डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन मास्क पहनना और सोशल डिस्टेसिंग बहुत जरूरी है। हमारी कोशिश कम से कम प्रतिबंध लगाने की है, ताकि लोगों की रोजी-रोटी और रोजगार चलते रहें। सोमवार को डीडीएमए की बैठक में मौजूदा स्थिति की समीक्षा की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पिछली लहर की तुलना में इस बार मौत भी कम हो रही है और लोगों को अस्पताल भी काफी कम जाना पड़ रहा है। पिछले लहर की तुलना करते हुए कहा कि शनिवार को दिल्ली में 20 हजार केस आए और 7 मौतें हुई, जबकि करीब 1500 बेड भरे हुए हैं। वहीं 7 मई 2021 को भी 20 हजार केस आए थे, तब 341 मौतें हुई थीं और 20 हजार बेड भरे हुए थे। यह भी जोर देकर कहा कि जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाया है, वे जरूर वैक्सीन लगवा लें।

कोरोना से ठीक होकर अब मैं वापस आप सब की सेवा में हाजिर हूं:मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मुझे भी कोरोना हो गया था और  लगभग 7-8 दिन तक होम आइसोलेशन में रहा। सब की खूब दुआएं और आशीर्वाद मिला। सभी की शुभकामनाएं आ रही थीं। शुभकामना देने के लिए सभी को दिल से शुक्रिया। बताया कि करीब दो दिन बुखार रहा, उसके बाद लगातार ठीक होता गया। लेकिन कोविड के प्रोटोकाल के हिसाब से 7-8 दिन होम आसोलेशन में रहा। अब मैं वापस सब की सेवा में हाजिर हूं।

आज 22 हजार केस आने की आशंका 
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में कोरोना की रफ्तार बहुत ज्यादा तेजी से बढ़ रही है। उसको लेकर हमेशा चिंतित था। होम आइसोलेशन में होने पर भी फोन पर लगातार दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री,अधिकारियों और मुख्य सचिव समेत सभी से संपर्क में था। जिस तरह से दिल्ली में कोरोना की गति बढ़ रही है और इसकी रोकथाम को लेकर जो-जो इंतजाम किए जा रहे हैं, उस पर नजर बनाए हुए था। कोविड संक्रमण की रफ्तार दिल्ली में ज्यादा तेज है। आज 22 हजार नए केस आने की आशंका है। घबराने की जरूरत नहीं है। 

इस लहर मौतें भी कम हो रहीं, अस्पताल भी काफी कम जाना पड़ रहा है
मुख्यमंत्री ने कहा कि अप्रैल 2021 में जो कोरोना की पिछली लहर आई थी, उसमें 7 मई को करीब इतने ही केस आए थे। लेकिन 7 मई को 341 मौतें हुई थीं। इसकी तुलना में बीते दिन 20 हजार केस तो थे लेकिन मौत 7 लोगों की हुई। हालांकि एक भी मौत नहीं होनी चाहिए। पिछले साल 20 हजार बेड भरे हुए थे। इस लहर में महज 1500 बेड केवल दिल्ली में भरे हुए हैं। यह डेटा इसलिए बताया कि घबराने और डरने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन जिम्मेदारी के साथ काम करने की जरूरत है। 


सभी ने किया सहयोग
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से लगातार संपर्क में हैं। केंद्र सरकार से भी पूरा सहयोग मिल रहा है। उपराज्यपाल, दिल्ली सरकार के अधिकारी सब लोग मिलकर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। पिछले साल अप्रैल में आई कोरोना की खतरनाक लहर पर पार पा लिया। इस लहर पर भी हम लोग पार पा लेंगे। चिंता करने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed