फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: CM Kejriwal said - If BJP wins by holding MCD elections on time I will leave politics

दिल्ली: सीएम केजरीवाल बोले- भाजपा समय पर एमसीडी चुनाव कराकर जीती तो छोड़ दूंगा राजनीति

Wed, 23 Mar 2022 01:40 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 23 Mar 2022 01:40 PM IST
सार

इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर भाजपा पर हमला करते हुए एमसीडी चुनाव टालने को शहीदों का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि अभी ये नगर निगम चुनाव टाल रहे हैं, बाद में विधानसभा चुनाव टालेंगे।

विज्ञापन
Delhi: CM Kejriwal said - If BJP wins by holding MCD elections on time I will leave politics
अरविंद केजरीवाल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम के चुनाव टलने के मुद्दे पर बुधवार को भाजपा पर हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा अगर एमसीडी के चुनाव समय पर कराकर जीत जाए तो वे राजनीति छोड़ देंगे।

विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली नगर निगमों का विलय करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की थी।

दिल्ली विधानसभा के बाहर केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ''हम (आप) राजनीति छोड़ देंगे अगर भाजपा समय पर एमसीडी चुनाव कराए और जीत जाए। भाजपा कहती है कि वह दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है लेकिन वह एक छोटी पार्टी और एक छोटे चुनाव से डर गई है।''

एमसीडी चुनाव टालना शहीदों का अपमान- सीएम

इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर भाजपा पर हमला करते हुए एमसीडी चुनाव टालने को शहीदों का अपमान बताया। उन्होंने कहा, ''भाजपा का दिल्ली नगर निगम के चुनाव टालना शहीदों का अपमान है जिन्होंने अंग्रेजों को देश से भगाकर देश में जनतंत्र स्थापित करने के लिए कुरबानियां दी थीं। आज ये हार के डर से दिल्ली नगर निगम के चुनाव टाल रहे हैं, कल ये राज्यों और देश के चुनाव टाल देंगे।''

शहीद दिवस पर दी भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि

सीएम केजरीवाल ने इससे पहले शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कहा कि "70 साल में पहली बार आप की ईमानदार सरकार आई, जिसने भगत सिंह के सपनों को पूरा करना शुरू किया। दिल्ली और पंजाब ने सरकारी दफ़्तरों में किसी नेता की नहीं भगत सिंह और बाबा साहब की तस्वीर लगाने का निर्णय लिया।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed