फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi CM Arvind Kejriwal accepts mistakes after defeat in MCD Elections

MCD चुनाव में हार के लिए केजरीवाल ने मांगी माफी, कहा-'हां, हमसे गलतियां हुई'

Sat, 29 Apr 2017 08:38 AM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी Updated Sat, 29 Apr 2017 08:38 AM IST
विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal accepts mistakes after defeat in MCD Elections
अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी चुनाव में करारी हार के बाद ट्वीट कर अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि हां, हमसे गलतियां हुई हैं। केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से बात कर उन्हें गलती का अहसास कराया। उन्होंने कहा कि बदलाव की जरूरत हमेशा बनी रहती है। यह पहली बार नहीं है कि केजरीवाल ने हार के बाद अपनी गलती मानी है।
विज्ञापन
बता दें कि इसके पहले हाल में आप के वरिष्ठ नेता और कवि कुमार विश्वास ने पंजाब व दिल्ली नगर निगम चुनाव की हार के बाद पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधा था। विश्वास ने कहा था कि ईवीएम से ज्यादा संवादहीनता चुनावों में हार की वजह बनी है। विश्वास ने सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान प्रधानमंत्री निशाना साधने की पार्टी की रणनीति पर भी सवाल उठाया है। कुमार विश्वास ने बताया कि आप अपनी गलतियों की वजह से चुनाव हारी है। यह हमारी छठी हार है, जिसकी बड़ी वजह नेताओं को अपने ही कार्यकर्ताओं से कट जाना है। हम इसलिए हारे क्योंकि लोगों ने हमें वोट नहीं दिया है। हार पर बहाने ढूंढने की बजाय हमें इस हार की समीक्षा करनी चाहिए। 
विज्ञापन


आम संयोजक अरविंद केजरीवाल इन दिनों अपने राजनीतिक जीवन के सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। इस वक्त न सिर्फ अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता अपने निचले स्तर पर है बल्कि उनकी विश्वसनियता पर सवाल किए जाने लगे हैं। आपको बता दें कि हाल में आए एमसीडी के 270 वार्डों के चनाव नतीजे में बीजेपी को 181, आप को 48 और कांग्रेस को 40 वार्ड में जीत मिली। बीजेपी लगातार तीसरी बार दिल्ली एमसीडी की सत्ता पर काबिज हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में आम आदमी पार्टी ने 26 अप्रैल को आए एमसीडी चुनाव के नतीजों पर मंथन के लिए बैठक बुलाई थी, जिसमें आप ने अपनी पार्टी लाइन (ईवीएम पर दोषारोपण) से अलग जाते हुए चुनाव के नतीजों पर चर्चा की जिसमें एक बड़ी दिलचस्प बात निकलकर सामने आई।


पार्टी में हुए मंथन के बाद यह निकलकर सामने आया कि यूपी चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद पीएम मोदी का कद इतना बढ़ चुका है और इतना मजबूत हो चुका है कि किसी के लिए भी उनसे लड़ना बेहद मुश्किल है, यहां तक कि केजरीवाल के लिए भी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed