फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi CM arvind Kejriwal handed over a cheque of one crore rupees to the family of Corona warrior Dr Anas Mujahid

दिल्ली : सीएम केजरीवाल ने कोरोना योद्धा डॉ. अनस मुजाहिद के परिवार को सौंपा एक करोड़ रुपये का चेक 

Sat, 22 May 2021 10:32 PM IST
सुशील कुमार कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 22 May 2021 10:32 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोई भी सहायता एक परिवार से उसके सदस्य की कमी को पूरी नहीं कर सकती, लेकिन इस मदद से वे एक सरकार का कर्तव्य निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की यह मदद केवल आर्थिक सहयोग तक सीमित नहीं रहेगी।  
 

विज्ञापन
Delhi CM arvind Kejriwal handed over a cheque of one crore rupees to the family of Corona warrior Dr Anas Mujahid
कोरोना योद्धा डॉ. अनस मुजाहिद के परिवार को सौंपा एक करोड़ रुपये का चेक सौंपते सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : सीएम केजरीवाल के ट्विटर हैंडल से

विस्तार

बीते 9 मई को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में एक युवा डॉक्टर अनस सिद्दीकी की मौत हो गई थी। अस्पताल में वे कोरोना मरीजों की सेवा कर रहे थे। इस युवा डॉक्टर की मौत पर पूरी दिल्ली सन्न रह गई थी, क्योंकि इतने युवा डॉक्टर का यह एक बेहद संवेदनशील मामला था। 

विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने अब इस डॉक्टर के परिवार को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपकर उनकी सहायता की है। दिल्ली सरकार इसके पहले दो अन्य कोरोना योद्धाओं के परिवार को इसी हफ्ते एक-एक करोड़ रुपये का चेक सौंप चुकी है।
विज्ञापन

 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोई भी सहायता एक परिवार से उसके सदस्य की कमी को पूरी नहीं कर सकती, लेकिन इस मदद से वे एक सरकार का कर्तव्य निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की यह मदद केवल आर्थिक सहयोग तक सीमित नहीं रहेगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनके पिता मुजाहिदुल इस्लाम भी डॉक्टर हैं। उनका कहना है कि वे पूरे परिवार के साथ देश की सेवा करने के लिए तैयार हैं। सीएम ने कहा कि मैंने उनको भरोसा दिया है कि किसी भी तरह की जरूरत है, तो सरकार उनके साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed