{"_id":"5e07b8818ebc3e87bd3e652e","slug":"delhi-choked-at-1-4-degrees-third-coldest-morning-in-28-years-ashram-news-noi4823105177","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 साल में तीसरी सर्द सुबह, 1.4 डिग्री पर ठिठुरी दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 साल में तीसरी सर्द सुबह, 1.4 डिग्री पर ठिठुरी दिल्ली
Sun, 29 Dec 2019 01:48 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
सर्दी का सितम...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर को शीतलहर की चपेट में ले लिया है। शनिवार को दिल्ली 1.4 डिग्री सेल्सियस पर ठिठुरती रही। बवाना का पारा सबसे निचले स्तर पर चला गया। वहीं, बीते 28 साल में दिल्ली की तीसरी सर्द सुबह रही।
विज्ञापन
सफदरजंग का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 30 दिसंबर में मौसम में कोई बड़ा बदलाव आता नहीं दिख रहा है। दिल्ली-एनसीआर के लोग इस बीच रातभर शीतलहर और दिन में कड़ाके की ठंड से दो-चार होते रहेंगे।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार तड़के बवाना के मंगेशपुर स्टेशन पर न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस मौसम की यह सबसे ठंडी सुबह थी।
दूसरी तरफ सफदरजंग का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस 2.4 पर चला गया। मौसम विभाग के पास मौजूद 1992 से अब तक आंकड़ों के हिसाब से 28 साल की यह तीसरी सर्द सुबह रही। इससे पहले सिर्फ एक बार 11 दिसंबर, 1996 में तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस था। 30 दिसंबर, 2013 का तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस ही रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन
दूसरी तरफ दिन में कड़ाके की ठंड ने पीछा नहीं छोड़ा। अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे 13.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, दिन में सबसे सर्द इलाका जाफरपुर रहा।
यहां का तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस था। 14 दिसंबर से अभी तक दिल्ली कड़ाके की ठंड से गुजर रही है। 1992 के बाद से कोई ऐसा दिसंबर नहीं रहा, जब लगातार 15 दिन तक इस कदर ठंड पड़ी हो।
घने कोहरे से घिरा पूरा उत्तर भारत, पालम की दृश्यता शून्य
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत शनिवार को घने कोहरे से घिरा रहा। दिल्ली के पालम एयरपोर्ट की दृश्यता शून्य होने से सामने दिखना बंद हो गया था। इससे करीब 200 हवाई सेवाओं पर असर पड़ा। दो फ्लाइट रद्द करने के साथ छह को डायवर्ट करना पड़ा।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर समेत लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी व चंडीगढ़ में बमुश्किल 50 मीटर भी नहीं दिख रहा था। वहीं, दूसरे इलाकों की हालत भी इससे बेहतर नहीं थी। दिन चढ़ने के साथ धुंधलापन दूर हो सका। मौसम विभाग का अनुमान है कि पूरे सिंधु गंगा मैदान मेें 30 दिसंबर तक हालात बेहतर होते नहीं दिख रहे हैं।