फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Children from class III to VIII will be promoted in the next class worksheet assignment weightage issued

दिल्ली: तीसरी से आठवीं तक के बच्चे अगली कक्षा में होंगे प्रमोट, वर्कशीट, असाइनमेंट की वेटेज जारी

Wed, 23 Feb 2022 09:36 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 23 Feb 2022 09:36 PM IST
सार

स्कूलों में नए सत्र 2022-23 की शुरुआत एक अप्रैल से होनी है। ऐसे में उससे पहले विषय शिक्षकों को कहा गया है कि बच्चों का मूल्यांकन वर्कशीट व असाइनमेंट के आधार पर किया जाए। शिक्षक बच्चों से पुरानी वर्कशीट दोबारा जमा कराने के लिए नहीं कह सकते हैं।

विज्ञापन
Delhi: Children from class III to VIII will be promoted in the next class worksheet assignment weightage issued
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले तीसरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चे शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए नो डिटेंशन पॉलिसी के तहत अगली कक्षाओं में प्रमोट होंगे। बच्चों का मूल्यांकन, असाइनमेंट व वर्कशीट के आधार पर किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने तीसरी से आठवीं तक की कक्षाओं के बच्चों के मूल्यांकन के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं। मालूम हो कि कोरोना महामारी के कारण बीते साल भी बच्चों को इसी व्यवस्था के तहत अगली कक्षा में भेजा गया था।

विज्ञापन


स्कूलों में नए सत्र 2022-23 की शुरुआत एक अप्रैल से होनी है। ऐसे में उससे पहले विषय शिक्षकों को कहा गया है कि बच्चों का मूल्यांकन वर्कशीट व असाइनमेंट के आधार पर किया जाए। शिक्षक बच्चों से पुरानी वर्कशीट दोबारा जमा कराने के लिए नहीं कह सकते हैं। बच्चों का मूल्यांकन 100 अंकों के आधार पर ही होगा। इसके लिए अंकों की वेटेज भी तय की गई है।
विज्ञापन


तीसरी से पांचवीं तक के बच्चों की वर्कशीट का मूल्यांकन 30 अंकों, शीतकालीन अवकाश के दौरान दिए गए असाइनमेंट का मूल्यांकन 30 अंकों के आधार पर होगा। जबकि एक मार्च से 15 मार्च के बीच शिक्षक बच्चों को असाइनमेंट व प्रोजेक्ट देंगे। इनका मूल्यांकन 40 अंकों के आधार पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक 1-15 मार्च तक करेंगे असाइनमेंट व प्रोजेक्ट का आवंटन

छठी से आठवीं तक के बच्चों का मूल्यांकन भी 100 अंकों के आधार पर होगा। इसमें वर्कशीट के 20 अंक, शीतकालीन अवकाश के दौरान दिए गए असाइनमेंट के लिए 30 अंक, व एक मार्च से 15 मार्च के बीच दिए जाने वाले असाइनमेंट और प्रोजेक्ट का मूल्यांकन 50 अंकों के आधार पर होगा। शिक्षक ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से बच्चों को एक मार्च से 15 मार्च के बीच असाइनमेंट व प्रोजेक्ट का आवंटन करेंगे।

सरकारी स्कूल के बच्चों के अंक लिंक पर अपलोड करने के लिए 04 मार्च से 20 मार्च तक का समय दिया गया है। सह-शैक्षिक गतिविधियों के लिए स्कूल बच्चों को ग्रेड देंगे। मूल्यांकन के बाद रिजल्ट 31 मार्च को घोषित किए जाएंगे। स्कूल रिजल्ट के लिए बच्चों को स्कूल नहीं बुलाएंगे। बच्चों को रिजल्ट एसएमएस, फोन कॉल के माध्यम से बताया जाएगा। इसके लिए निदेशालय ने एक प्रारूप भी भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed