{"_id":"64c90c53349b97da660451a3","slug":"delhi-chief-minister-arvind-kejriwal-appealed-to-people-of-haryana-for-peace-and-brotherhood-2023-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nuh Violence: नूंह हिंसा पर सीएम केजरीवाल की शांति और भाईचारे की अपील, बोले- ये अच्छे संकेत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh Violence: नूंह हिंसा पर सीएम केजरीवाल की शांति और भाईचारे की अपील, बोले- ये अच्छे संकेत नहीं
Tue, 01 Aug 2023 07:15 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 01 Aug 2023 07:15 PM IST
सार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बयान जारी किया है। उन्होंने अपने ट्विट हैंडल से ट्वीट करते हुए हिंसा प्रभावित इलाकों के लोगों से शांति और भाईचारे की अपील की है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के बाद कई इलाकों में तनाव का माहौल बना हुआ है। इसी घटना को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बयान जारी किया है। उन्होंने अपने ट्विट हैंडल से ट्वीट करते हुए हिंसा प्रभावित इलाकों के लोगों से शांति और भाईचारे की अपील की है।
विज्ञापन
हरियाणा के नूंह (मेवात) में सांप्रदायिक हिंसा बेहद परेशान करने वाली है। पूर्वोत्तर में मणिपुर के बाद अब हरियाणा में इस तरह की वारदात अच्छे संकेत नहीं हैं।हरियाणा की समस्त जनता से मेरी हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि ऐसे नाज़ुक समय में हम शांति और आपसी भाईचार कायम रखें। अमन विरोधी…
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 1, 2023
विज्ञापन
सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर नूंह हिंसा को लेकर कहा कि नूंह में हुई सांप्रदायिक हिंसा बहुत परेशान करने वाली है। मणिपुर के बाद हरिणाया में इस तरह की हिंसा का संकेत अच्छा नहीं है। मैं हरियाणा की समस्त जनता से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। ऐसे नाजुक वक्त में हम शांति और आपसी भाईचार कायम रखें। अमन विरोधी ताकतों के खिलाफ हम सभी को मिलकर काम करना होगा।
विज्ञापन
हरियाणा के नूंह (मेवात) में सांप्रदायिक हिंसा बेहद परेशान करने वाली है। पूर्वोत्तर में मणिपुर के बाद अब हरियाणा में इस तरह की वारदात अच्छे संकेत नहीं हैं। हरियाणा की समस्त जनता से मेरी हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि ऐसे नाज़ुक समय में हम शांति और आपसी भाईचार कायम रखें। अमन विरोधी ताकतों और हिंसा की सियासत को हम सभी को मिल-जुलकर हराना है।