फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal anti-dengue campaign news in hindi

कैसे करना है डेंगू पर वार: सीएम अरविंद केजरीवाल ने याद दिलाया रविवार, 10 बजे, 10 मिनट पर करें मच्छरों का खात्मा

Sun, 17 Oct 2021 07:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 17 Oct 2021 07:23 AM IST
सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी दिल्ली वासियों से सरकार की तरफ से चलाए जा रहे डेंगू विरोधी अभियान के तहत जारी नियमों व निर्देशों का पालन करने की अपील की है। 

विज्ञापन
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal anti-dengue campaign news in hindi
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वासियों को डेंगू विरोधी महा अभियान '10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट' को याद दिलाया है। उन्होंने विश्वास जाहिर किया है कि रविवार को दिल्लीवासी एक साथ मिलकर सुबह 10 बजे 10 मिनट मच्छरों के खात्मे के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन


सीएम केजरीवाल ने शनिवार को कहा है कि दिल्ली वाले रविवार की सुबह 10 बजे अपने घर और आसपास इकट्ठे साफ पानी की जांच कर उसे बदलेंगे और कॉल कर अपने परिचितों को भी इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करेंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी दिल्ली वासियों से सरकार की तरफ से चलाए जा रहे डेंगू विरोधी अभियान के तहत जारी नियमों व निर्देशों का पालन करने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने इस बार इस अभियान की थीम टैग लाइन ‘दिल्ली वालों का एक ही राग, डेंगू चल भाग’ दी है। दिल्ली सरकार ने दिल्ली में रह रहे सभी लोगों से बढ़-चढ़ कर इस महत्वपूर्ण अभियान का हिस्सा बनने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed