फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Cherry blossom and Chinar will increase the beauty of Yamuna

Delhi : एलजी सक्सेना का अनूठा अभियान, यमुना किनारे चेरी ब्लॉसम और चिनार से बढ़ेगी खूबसूरती

Mon, 08 May 2023 01:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 08 May 2023 01:46 AM IST
सार

यह पहला मौका है जब पूरी दिल्ली में इन प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। चेरी ब्लॉसम और चिनार के अलावा 1400 से अधिक फूलों के पौधे लगाए गए हैं। ये पौधे खूबसूरत होने के साथ ही औषधीय गुणों से भरपूर होंगे।

विज्ञापन
Delhi : Cherry blossom and Chinar will increase the beauty of Yamuna
कुदसिया घाट पर एलजी सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपराज्यपाल वीके सक्सेना की एक अनूठी पहल के तहत यमुना किनारे पहली बार चेरी ब्लॉसम और चिनार के 300 पौधे लगाए गए हैं। यह पहला मौका है जब पूरी दिल्ली में इन प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। चेरी ब्लॉसम और चिनार के अलावा 1400 से अधिक फूलों के पौधे लगाए गए हैं। ये पौधे खूबसूरत होने के साथ ही औषधीय गुणों से भरपूर होंगे।

विज्ञापन


एलजी ने यमुना के किनारे कई तरह के फूलों के पौधों के लिए बीजों का छिड़काव भी किया। यमुना की सफाई में सहयोग के लिए धर्म गुरुओं और धार्मिक समूहों को धन्यवाद करते हुए एलजी ने कहा कि इस कार्य से औद्योगिक जगत के लोगों को भी जोड़ा जाएगा। पिछले 12 महीनों से भी कम समय में एलजी ने 13वीं बार यमुना का दौरा किया है। 
विज्ञापन


दिल्ली की हरियाली खासतौर पर यमुना के आसपास के क्षेत्र में जल्द ही सफेद और गुलाबी रंग के चेरी ब्लॉसम और सुर्ख लाल और पीले पत्तों से लदे चिनार के पेड़ सौंदर्य बढ़ाएंगे। उपराज्यपाल के अथक प्रयासों से दिल्ली फूलों का शहर बनने की तरफ अग्रसर है। इस दिशा में आज पहली बार दिल्ली में यमुना के किनारे चेरी ब्लॉसम और चिनार के 300 पौधे लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने रविवार को कुदसिया घाट से आईटीओ बैराज तक के बीच यमुना के तीनों द्वीपों पर चेरी ब्लॉसम और चिनार के पौधे लगाने की शुरुआत की है। इसके अलावा कचनार, वीपिंग विलो, सेमल, बॉटल ब्रश, बोगनविलिया और कनेर के पौधे में उगने वाले फूलों से सौंदर्य को और बढ़ावा मिलेगा। एलजी की मौजूदगी में कुल 1733 पौधे लगाए गए।

लगाए गए पौधे

  • चेरी ब्लॉसम - 150
  • चिनार - 150
  • बोगनबेलिया - 850
  • कनेर - 571
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed