फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Cheating with female doctor on the pretext of marriage cyber cell registered a case

दिल्ली: शादी का झांसा देकर महिला डॉक्टर से ठगी, साइबर सेल ने दर्ज किया मामला

Mon, 28 Mar 2022 11:22 PM IST
anurag saxena अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:22 PM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि पिछले महीने उन्होंने एक मैट्रिमोनियल साइट पर अपना खाता खोला था। करीब दो सफ्ताह पहले एक व्यक्ति ने शादी का प्रस्ताव भेजा। उसने खुद को इंग्लैंड के एक नामी अस्पताल का प्लास्टिक सर्जन बताया और फरीदाबाद का मूल निवासी बताया।

विज्ञापन
Delhi: Cheating with female doctor on the pretext of marriage cyber cell registered a case
महिला डॉक्टर से ठगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहिणी स्थित राजीव गांधी कैंसर अस्पताल की एक महिला डॉक्टर से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर शादी का झांसा देकर आरोपी ने गिफ्ट भेजने के बहाने वारदात को अंजाम दिया। महिला डॉक्टर की शिकायत पर साइबर सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि पिछले महीने उन्होंने एक मैट्रिमोनियल साइट पर अपना खाता खोला था। करीब दो सफ्ताह पहले एक व्यक्ति ने शादी का प्रस्ताव भेजा। उसने खुद को यूनाइटेड किंगडम के एक नामी अस्पताल का प्लास्टिक सर्जन बताया और फरीदाबाद का मूल निवासी बताया। उसके बाद से वह व्हाट्सएप पर मैसेज करने लगा। होली से पहले उसने बताया कि वह एक सेमिनार में शामिल होने सिंगापुर आया है, जहां से वह  21 मार्च को भारत आएगा। भारत आने के बाद वह सगाई करेगा।

विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, उसने बताया कि सगाई के लिए उसने कुछ सामान की खरीदारी की है। वह वहां से सीधा नहीं आ रहा है, इसलिए सामान को पार्सल से भेज रहा है। उसने बताया कि पार्सल के लिए कुछ डिलीवरी चार्ज होंगे जो भारत आने पर वह उसे दे देगा। 14 मार्च को महिला डॉक्टर के पास एक मेल आया, जिसमें उसका पार्सल मुंबई हवाई अड्डा पर होने की बात कही गई। मेल में महिला डॉक्टर से सीमा शुल्क के तौर पर 96 हजार रुपये की मांग की गई थी।

डिलीवरी के तीन दिन में 70 प्रतिशत पैसे लौटाने का आश्वासन मिला

महिला डॉक्टर ने बताया कि उसने पैसे जमा कर दिए। बाद में पार्सल में 15 लाख का सामान होने की बात कहकर इंश्योरेंस और अंतरराष्ट्रीय शुल्क के तौर पर 3 लाख रुपए की मांग की। साथ ही कहा गया कि डिलीवरी के तीन दिन बाद 70 फीसदी पैसे वापस कर दिए जाएंगे। महिला डॉक्टर के पास टैक्स के तौर पर 5 लाख रुपये देने के लिए एक मेल भेजा गया। इसके बाद डॉक्टर को शक हुआ और उसने साइबर सेल में शिकायत की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की तकनीकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed