फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Chandrawal plant will eliminate ammonia from Yamuna

Delhi : चंद्रावल संयंत्र करेगा यमुना से अमोनिया का खात्मा, लोगों को मिलेगा शुद्ध पानी

Wed, 07 Jun 2023 06:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 07 Jun 2023 06:47 AM IST
सार

निर्माणाधीन चंद्रावल जल शोधन संयंत्र अमोनिया से प्रदूषित पानी को भी शुद्ध कर देगा। प्रोजेक्ट का करीब 60 फीसदी काम पूरा हो गया है।

विज्ञापन
Delhi: Chandrawal plant will eliminate ammonia from Yamuna
जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने चंद्रावल जल शोधक संयंत्र का निरीक्षण किया... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने से राजधानी में होने वाला जल संकट जल्द ही खत्म हो जाएगा। निर्माणाधीन चंद्रावल जल शोधन संयंत्र अमोनिया से प्रदूषित पानी को भी शुद्ध कर देगा। प्रोजेक्ट का करीब 60 फीसदी काम पूरा हो गया है। छह माह में इससे 50 फीसदी पेजयल की आपूर्ति होने लगेगी, जबकि अगले साल अगस्त तक प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद प्लांट 105 एमजीडी की क्षमता के साथ काम करने लगेगा।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार चंद्रावल जल शोधक संयंत्र को अत्याधुनिक तकनीकों से लैस कर रही है। इसमें ऐसे पानी को भी साफ कर दिया जाएगा, जिसमें अमोनिया की मात्रा ज्यादा होती है। इससे यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने पर भी संयंत्र काम करता रहेगा, जबकि अभी अमूमन यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने से मौजूदा संयंत्र को बंद करना पड़ता है।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि चंद्रावल संयंत्र का करीब 60% काम पूरा हो गया है। संयंत्र का खराब पानी एकत्रित करने का इलाका तैयार हो गया है, जबकि क्लोरीन बिल्डिंग और वर्कशॉप का 90% काम भी पूरा हो चुका है। इस संयंत्र में चार जलाशय बनाए जा रहे हैं और उनका काम 70% हो गया है। इसके अलावा संयंत्र में पानी को साफ करने के लिए उच्च तकनीक के 22 फिल्टर बेड लगाए जा रहे हैं और उनका भी 50% काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 एकड़ में बनाया जा रहा संंयंत्र
चंद्रावल संयंत्र-एक व दो से प्रतिदिन 90 एमजीडी पानी का उत्पादन किया जा रहा है, लेकिन दोनों संयंत्र काफी पुराने हो चुके हैं। इस कारण जल बोर्ड इन दोनों की जगह नया संयंत्र बना रहा है। इसकी क्षमता 105 एमजीडी होगी। संयंत्र 18 एकड़ में बनाया जा रहा है जबकि पुराने संयंत्र 25 एकड़ क्षेत्रफल में फैले हैं।


कार्य धीमा होने पर नाराजगी जताई
जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने मंगलवार को निर्माणाधीन चंद्रावल जल शोधक संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संयंंत्र के निर्माण कार्य की प्रगति पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने संयंत्र बनाने का कार्य कर रही एजेंसी को फटकार लगाते हुए तेजी से काम पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने एजेंसी को हर महीने कार्य की प्रगति रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संंयंत्र के सभी काम निर्धारित समय में किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed