फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Cantt SC won the B-Division League title

Delhi News: दिल्ली कैंट एससी ने बी-डिवीजन लीग का खिताब जीता

Sat, 08 Nov 2025 09:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 09:20 PM IST
विज्ञापन
Delhi Cantt SC won the B-Division League title
- तनिष्क और सुनाइ के गोल से टीम को मिली जीत, विजेता को 40 हजार रुपये का मिला पुरस्कार
विज्ञापन

नई दिल्ली। आंबेडकर स्टेडियम में खेले गए दिल्ली सॉकर एसोसिएशन (डीएसए) की बी-डिवीजन लीग के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैंट स्पोर्ट्स क्लब (एससी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसएफसी को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। डीएसए के अधिकारी विजेंद्र कुमार और सुनील दत्त ने बताया कि शनिवार को खेले गए रोमांचक फाइनल में दिल्ली कैंट की टीम शुरू से ही आक्रामक रही। मुकाबले की शुरुआत एसएफसी के लिए झटके के साथ हुई, जब मैच के 13वें मिनट में टीम के खिलाड़ी गौरव बिष्ट को रेफरी ने रेड कार्ड दिखाया। इससे एसएफसी को बाकी मैच सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। दिल्ली कैंट की ओर से 20वें मिनट में तनिष्क चोपड़ा ने शानदार गोल दागकर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। हाफ टाइम के बाद 58वें मिनट में सुनाइ छाबड़ा ने दूसरा गोल किया। हालांकि, एसएफसी ने हार नहीं मानी और 77वें मिनट में मोहम्मद शोएब ने गोल कर उम्मीदों की लौ जलाई, लेकिन दिल्ली कैंट की मजबूत डिफेंस लाइन ने अंतिम मिनटों तक कोई मौका नहीं दिया। टीम ने 2-1 की बढ़त बरकरार रखते हुए खिताबी जीत दर्ज की। मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। एसोसिएशन की ओर से विजेता दिल्ली कैंट एससी को 40,000 रुपयेे की नकद पुरस्कार राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई। उपविजेता एसएफसी को 20,000 रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। लोकेश पांचाल, कोच प्रीतम और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. संस्कार छाबरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed