फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Cantt case: High Court seeks investigation report from crime branch

दिल्ली कैंट मामला : हाईकोर्ट ने अपराध शाखा से मांगी जांच रिपोर्ट

Wed, 18 Aug 2021 05:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 18 Aug 2021 05:38 AM IST
सार

  • परिवार को सुरक्षा देने का भी निर्देश
  • मामले की सुनवाई 8 नवंबर को

विज्ञापन
Delhi Cantt case: High Court seeks investigation report from crime branch
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को दिल्ली कैंट इलाके में नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म व हत्या के मामले में जांच रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। अदालत ने पुलिस को स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि जांच की स्थिति क्या है।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति योगेश खन्ना ने यह निर्देश पीड़ित परिवार द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए है। याचिका में उन्होंने पूरे मामले की जांच एसआईटी से करवाने के लिए अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। अदालत ने मामले की सुनवाई 8 नवंबर तय की है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की और से पेश अधिवक्ता संजय लॉ ने अदालत को बताया कि मामले की जांच अपराध शाखा को सौंप दी गई और जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा कि बरिष्ठ अधिकारी जांच की निगरानी कर रहे है और पीड़ित परिवार को 24 घंटे सुरक्षा प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं याची की और से पेश अधिवक्ता जितेन्द्र झा ने अदालत से पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने का आग्रह किया। अदालत ने उनके आग्रह को स्वीकार कर पुलिस को परिवार की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

याचिका में पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि उनकी पीड़ित बेटी के शव को आरोपियों ने अपने पाप के सबूतों को नष्ट करने के उद्देश्य से श्मशान की जलती आग में फेंक दिया गया था। याचिकाकर्ता ने कहा कि उनकी जानकारी में यह बात आई है कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे आरोपी व्यक्तियों ने मार डाला। 

याचिका में कहा गया है कि जब मृतक की मां अपनी बेटी की तलाश में श्मशान पहुंची तो उसे आरोपी व्यक्तियों ने बताया कि करंट लगने से उसकी बेटी की मौत हुई है। याचिकाकर्ता ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाए और पूरी जांच पर अदालत निगरानी रखे।


याची ने कहा उनकी मृत बेटी के हाथों पर चोटों के निशान थे और उसकी नाक से खून बह रहा था। इतना ही नहीं आरोपियों ने मृतक के शव को छूने की अनुमति नहीं दी थी। उन्होंने कहा जब वे रो रहे थे तभी भीड़ वहां इकट्ठी हो गई और मृतक की जलती चिता में पानी डाल दिया और मृतक के कुछ अवशेष प्राप्त किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed