{"_id":"61185fbd8ebc3ee0846c5acb","slug":"delhi-cantt-case-bjp-spokesperson-complains-of-rahul-gandhi-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली कैंट प्रकरण : भाजपा प्रवक्ता ने थाने में की राहुल गांधी की शिकायत, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली कैंट प्रकरण : भाजपा प्रवक्ता ने थाने में की राहुल गांधी की शिकायत, कार्रवाई की मांग
Sun, 15 Aug 2021 05:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 15 Aug 2021 05:58 AM IST
सार
- भाजपा प्रवक्ता नवीन कुमार ने की कैंट में नाबालिग के परिजनों की पहचान उजागर करने पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नई दिल्ली जिले के बाराखंभा रोड थाने में शिकायत दी गई है। भाजपा प्रवक्ता नवीन कुमार ने इस शिकायत में मांग की है कि राहुल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया जाए। नवीन का आरोप है कि राहुल गांधी ने कैंट इलाके में नाबालिग के परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत लेकर इसकी जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद ट्विटर ने राहुल गांधी व कांग्रेस के अन्य नेताओं के अकाउंट ब्लॉक कर दिए थे। हालांकि शनिवार को राहुल गांधी समेत बाकी लोगों के अकाउंट बहाल कर दिए गए। ट्विटर ने बयान जारी कर कहा था कि भारतीय कानून के तहत कदम उठाकर अकाउंट्स को ब्लॉक किया गया था।
विज्ञापन