{"_id":"6199bb74c26fcd0385261111","slug":"delhi-came-to-meet-someone-in-shahbad-dairy-area-body-found-on-saturday-morning-police-suspects-rivalry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: शाहबाद डेयरी इलाके में किसी से मिलने आया था युवक, शनिवार सुबह मिला शव, पुलिस को रंजिश की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: शाहबाद डेयरी इलाके में किसी से मिलने आया था युवक, शनिवार सुबह मिला शव, पुलिस को रंजिश की आशंका
Sun, 21 Nov 2021 08:53 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 21 Nov 2021 08:53 AM IST
सार
मृतक की शिनाख्त शिवम के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ बेगमपुर इलाके में रहता है। चार साल से वह शाहबाद डेयरी इलाके में रहता था। बेगमपुर जाने के बाद वह यहां आता-जाता था। शनिवार सुबह पुलिस को शाहबाद डेयरी के सेक्टर 26 स्थित एक स्कूल के पास शव मिलने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
मौत।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शाहबाद डेयरी इलाके में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह उसका शव खून से लथपथ हालत में मिला। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने रंजिश की आशंका जताई है।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त शिवम के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ बेगमपुर इलाके में रहता है। चार साल से वह शाहबाद डेयरी इलाके में रहता था। बेगमपुर जाने के बाद वह यहां आता-जाता था। शनिवार सुबह पुलिस को शाहबाद डेयरी के सेक्टर 26 स्थित एक स्कूल के पास शव मिलने की जानकारी मिली। युवक के शरीर पर लाठी डंडे से पीटे जाने का निशान था।
विज्ञापन
शव के पास से कोई फोन या कागजात नहीं मिले। पुलिस ने शव मिलने की जानकारी आस पास के थाने को दी। इस बीच शिवम के परिवार वाले थाने पहुंचे, जिन्होंने बताया कि शिवम रात से घर नहीं आया है। परिजनों को शव दिखाया गया तो उन्होंने शिनाख्त कर ली। पुलिस को आशंका है कि शिवम जिन लोगों से मिलने आया था, उन्होंने ही उसकी हत्या की है। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन