फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi MLA Salary Hike: Delhi Cabinet Approves Salary Hike For MLAs Will Now Get A Salary Of Rs 30000 Per Month

दिल्ली में विधायकों की बल्ले-बल्ले: अब हर माह 54 के बदले मिलेगा 90 हजार रुपये वेतन, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Tue, 03 Aug 2021 01:32 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 03 Aug 2021 01:32 PM IST
सार

दिल्ली सरकार ने इसका एक प्रस्ताव बनाकर पांच साल पहले केंद्र सरकार को भेजा था। इसमें केंद्रीय गृह मंत्रालय से गुजारिश की थी कि विधायकों का वेतन और भत्ते दूसरे राज्यों के विधायकों के बराबर किया जाए।

विज्ञापन
Delhi MLA Salary Hike: Delhi Cabinet Approves Salary Hike For MLAs Will Now Get A Salary Of Rs 30000 Per Month
दिल्ली विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अध्यक्षता में दिल्ली कैबिनेट ने मंगलवार को विधायकों का वेतन बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार के प्रस्ताव के अनुरूप किए गए प्रावधान से दिल्ली के विधायकों को 30 हजार रुपये वेतन मिलेगा। वहीं, सारे भत्तों को मिलाकर विधायकों को महीने में 90,000 रुपये मिलेंगे। 

विज्ञापन


कैबिनेट की मंजूरी के बाद और दिल्ली विधानसभा में रखे जाने से पहले यह प्रस्ताव गृह मंत्रालय की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। उधर, दूसरे राज्यों की तुलना में अभी भी दिल्ली के विधायकों का वेतन कम रहेगा।
विज्ञापन

दरअसल, बीते करीब दस सालों से दिल्ली के विधायकों का वेतन नहीं बढ़ा है। फिलहाल दिल्ली के विधायकों का वेतन और भत्ता 54 हजार रुपये है। 

दिल्ली सरकार ने इसका एक प्रस्ताव बनाकर पांच साल पहले केंद्र सरकार को भेजा था। इसमें केंद्रीय गृह मंत्रालय से गुजारिश की थी कि विधायकों का वेतन और भत्ते दूसरे राज्यों के विधायकों के बराबर किया जाए। देश के कई राज्य अपने विधायकों को हाउस रेंट, ऑफिस रेंट, स्टाफ और वाहन अलाउंज जैसी अन्य सुविधाएं और भत्ते देते हैं, लेकिन दिल्ली के विधायक इन सुविधाओं से वंचित हैं। दिल्ली सरकार ने सिफारिश की थी कि सभी भत्तों के साथ हर महीने करीब  2.10 लाख रुपये वेतन मिलने चाहिए। इसमें वेतन के तौर पर 54,000 रुपये देने का प्रस्ताव था।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय में बीते 5 साल से लंबित इस प्रस्ताव पर सहमति नहीं बन सकी। केंद्र सरकार ने कई चर्चाओं के बाद दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया है। इसकी जगह 90 हजार रुपये प्रति माह तक सीमित करने का फैसला किया। दिल्ली मंत्रिमंडल ने आज दिल्ली सरकार के मंत्रियों के वेतन और भत्ते, (संशोधन) विधेयक 2021 और दिल्ली विधानसभा के विधायक/स्पीकर-डिप्टी स्पीकर/मुख्य सचेतक/विपक्ष के नेता (संशोधन) विधेयक 2021 को मंजूरी दे दी। कैबिनेट की मंजूरी के बाद दिल्ली विधानसभा में रखे जाने से पहले प्रस्ताव और मसौदा विधेयकों को गृह मंत्रालय की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

दूसरे राज्यों की तुलना में वेतन कम
दिल्ली सरकार का कहना है कि दिल्ली के विधायकों का वेतन अभी भी दूसरे राज्यों के विधायकों से कम है। मसलन, उत्तराखंड में 1.98 लाख, हिमाचल प्रदेश 1.90 लाख, हरियाणा 1.55 लाख, बिहार 1.30 लाख रुपये हर माह वेतन और भत्ते विधायकों को मिलता है। इसके अलावा भी कई अन्य राज्य अपने विधायकों को बहुत अधिक वेतन व भत्तों का भुगतान करते हैं। राजस्थान में 1.42 लाख रुपये और तेलंगाना में 2.50 लाख रुपये हर महीने मिलते हैं।

उधर, आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली अभी भी उन राज्यों की सूची में शामिल है, जो अपने विधायकों को कम से कम वेतन और भत्ते देते हैं। वहीं, कई राज्य अपने विधायकों को बहुत अधिक वेतन प्रदान करते हैं, जबकि दिल्ली में रहने का खर्च देश के अधिकांश हिस्सों की तुलना में अधिक है। कई राज्य अपने विधायकों को कई अन्य सुविधाएं और भत्ते प्रदान करते हैं, लेकिन दिल्ली के विधायक उन सुविधाओं और भत्तों से वंचित हैं। मसलन, हाउस रेंट, ऑफिस रेंट, कर्मचारियों का खर्च, कार्यालय के उपकरण खरीदने के लिए भत्ता, उपयोग के लिए वाहन, चालक भत्ता मिलता है।

अब विधायकों को यह मिलेगा वेतन और भत्ता
विवरण                      प्रस्तावित (2021)
वेतन                       30,000
चुनाव क्षेत्र भत्ता              25,000
सचिवालयी भत्ता             15,000
टेलिफोन भत्ता               10,000
वाहन भत्ता                  10,000
कुल                       90,000

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed