{"_id":"632b90b78904b92c5b09ff13","slug":"delhi-bus-travel-is-going-to-be-easy-in-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"Public Transport Delhi : बसों का नहीं करना पड़ेगा इंतजार, जाना आसान होगा सीमा पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Public Transport Delhi : बसों का नहीं करना पड़ेगा इंतजार, जाना आसान होगा सीमा पार
Thu, 22 Sep 2022 04:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
सर्वेश कुमार, नई दिल्ली
सर्वेश कुमार, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 22 Sep 2022 04:01 AM IST
सार
Delhi : दिल्ली-एनसीआर में बसों का सफर आसान होने जा रहा है। रूटों की संख्या बढ़ने के साथ अब इन पर बसों की आवाजाही भी ज्यादा होगी। इससे लोगों को लंबे समय तक बस स्टाॅप पर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। तयशुदा समय में बस मिल जाने से वह अपनी मंजिल तक जल्द पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
डीटीसी बस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में बसों का सफर आसान होने जा रहा है। रूटों की संख्या बढ़ने के साथ अब इन पर बसों की आवाजाही भी ज्यादा होगी। इससे लोगों को लंबे समय तक बस स्टाॅप पर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। तयशुदा समय में बस मिल जाने से वह अपनी मंजिल तक जल्द पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने दिल्ली के 80 समेत पूरे एनसीआर के लिए 91 नए रूटों की पहचान कर ली है। दिल्ली में इसका ट्रायल भी दो अक्तूबर से शुरू होने जा रहा है। दो महीने में मिलने वाले अनुभवों के आधार पर जरूरी बदलाव करते हुए पूरे एनसीआर में योजना लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
दरअसल, बढ़ती आबादी और जरूरतोंं में बदलाव को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने डीटीसी, क्लस्टर और फीडर बसों के लिए 91 नए रूटों की पहचान की है जबकि 42 रूटों में बदलाव किया है। अब डीटीसी व क्लस्टर के साथ दिल्ली के रूटों पर ट्रायल शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
दो अक्तूबर से 7300 बसों के अपने परिवहन बेड़े की 50 फीसदी बसें डीटीसी इन्हीं मार्गों पर चलाएगा। बाकी 50 फीसदी बसें 42 संशोधित मार्गों पर चलेंगी। इस दौरान एनसीआर और फीडर बसों के रूट को छोड़कर शेष सभी नए मार्गों पर दो महीने बसों का परिचालन किया जाएगा।
एयरपोर्ट के लिए चार नए रूटों पर चलेंगी बसें
एयरपोर्ट सेवा के तहत आजादपुर, रिठाला, नजफगढ़ और गुरुग्राम से एयरपोर्ट के लिए बसें जाएंगी। एयर-05 (एआईआर) आजादपुर से एयरपोर्ट के लिए बसें चलेंगी। एयर-06 रिठाला से रवाना होगी, जबकि एयर-08 नजफगढ़ टर्मिनल और एयर-09 गुरुग्राम से आईजीआई एयरपोर्ट (टी-2) तक जाएंगी। इस रूट पर हर 10 मिनट के अंतराल पर दूसरी बस उपलब्ध रहेगी। एयरपोर्ट तक के लिए बसों के लिए नए मार्ग और संख्या में बढ़ोतरी से यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा।
एनसीआर के नए रूट
- डीडब्ल्यू-6 (द्वारका सेक्टर-21 से गुरुग्राम) एनसीआर-9 (कश्मीरी गेट से गुरुग्राम) एनसीआर-10 (नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गुरुग्राम) एनसीआर-11 (सफदरजंग टर्मिनल से बादशाहपुर, गुरुग्राम) एनसीआर-18 (बहादुरगढ़ से गुरुग्राम वाया नजफगढ़)
- एनसीआर-12 (कश्मीरी गेट से दशहरा ग्राउंड, फरीदाबाद)
- एनसीआर-13 (कश्मीरी गेट आईएसबीटी से परी चौक, ग्रेटर नोएडा)
- एनसीआर-14 (शिवाजी स्टेडियम-परी चौक, ग्रेटर नोएडा)
- एनसीआर-15 (कश्मीरी गेट आईएसबीटी-राज नगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद)
- एनसीआर-16 (सराय काले खां आईएसबीटी-लाल कुआं, गाजियाबाद)
- एनसीआर-17 (आनंद विहार, आईएसबीटी-लाल कुआं, गाजियाबाद)