Delhi Budget 2021: फायदे का बजट पेश करने वाला दिल्ली इकलौता राज्य, सीएम ने दी सिसोदिया को बधाई
- बजट चर्चा में शामिल हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दी वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया को बधाई।
- किया सवाल, दिल्ली में 500 जगहों पर बड़े-बड़े तिरंगे लगाने और बुजुर्गों को फ्री में राम मंदिर का दर्शन कराने के ऐलान का भाजपा-कांग्रेस क्यों विरोध कर रहीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहना है कि मौजूदा वित्त वर्ष ने केंद्र समेत सभी राज्य सरकारों ने घाटे का बजट पेश किया है, दिल्ली अकेला राज्य है, जिसने फायदे का बजट पेश किया। अरविंद केजरीवाल शुक्रवार दिल्ली विधान सभा में बजट पर चर्चा के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने फायदे का बजट पेश करने के लिए अपने वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया को बधाई दी। भाजपा व कांग्रेस पर हमलावर होते हुए केजरीवाल ने सवाल किया कि 500 जगहों पर तिरंगा लगाने व बजुर्गों का राम मंदिर का दर्शन कराने के दिल्ली सरकार के एलान का भाजपा व कांग्रेस सवाल क्यों कर रही हैं।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बजट में प्रवधान किया गया है कि दिल्ली में 500 जगहों पर बड़े-बड़े तिरंगे लगाए जाएंगे। इससे हमारे मन में देशभक्ति की भावना बढ़ेगी। लेकिन इससे भाजपा व कांग्रेस में बेचैनी है। उन्होंने सवाल किया कि तिरंगा भारत में नहीं फहराया जाएगा तो क्या पाकिस्तान में फहराया जाएगा? इस बात पर अफसोस जाहिर करते हुए केजरीवाल ने कहा कि देश के मामलों में सभी को दलगत भावना से ऊपर उठकर काम करना चाहिए। दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार के सभी अच्छे कामों में आगे बढ़कर हाथ बटाया है। स्वच्छ भारत अभियान और योगा कार्यक्रम में खुद भाग लेने की बात भी उन्होंने याद दिलाई।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 25 साल बाद ओलंपिक खेल आयोजित कराने की बिड में शामिल होने और दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय सिंगापुर के बराबर करने के ऐलान का विपक्षी पार्टियां मजाक उड़ा रही हैं। केजरीवाल ने नसीहत दी कि आज भले ही विपक्षी पार्टियां हम पर हंस लें, लेकिन देश की जनता के साथ मिलकर दिल्ली सरकार दिल्ली में ओलंपिक का आयोजन और 2047 तक देश को विकसित करके दिखाएंगी। दिल्ली में ओलंपिक खोलों का आयोजन होना देश के लिए गौरव की बात होगी, इसमें सबको साथ लेकर चला जाएगा।
कोरोना की इतनी कठिन परिस्थितियों के बाद भी सरकार ने इतना अच्छा बजट पेश किया...
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना काल में पिछले एक साल में स्थितियां बहुत खराब रहीं। लोगों के काम-धंधे, फैक्ट्रियां और दुकानें बंद हो गई थीं, जिसकी वजह से एक तरफ सरकारी टैक्स आना बंद हो गया। जबकि सरकारी खर्चे बहुत ज्यादा बढ़ गए थे। बावजूद इन चुनौतियों के दिल्ली सरकार ने फायदे का बजट पेश किया है। इसके लिए वित्त मंत्री को बधाई।
कठिन हालात में पिछले साल जब सरकारी आय लगभग खत्म हो गई थी, तब कई लोग कहते थे कि सरकार को बिजली और पानी की सब्सिडी खत्म करनी पड़ेगी, लेकिन पिछले साल बिजली भी फ्री रही, पानी भी फ्री रहा, बच्चों का स्कूल भी फ्री रहा, सभी सरकारी अस्पतालों में इलाज भी फ्री रहा और महिलाओं का बस में सफर भी फ्री रहा। आगामी साल के लिए प्रस्तुत किए गए बजट में भी बिजली फ्री है, पानी भी फ्री है, स्कूल भी फ्री है, अस्पताल भी फ्री है और बसों में महिलाओं का सफर भी फ्री है। इतनी कठिन परिस्थितियों में जनता को यह सभी सहूलियतें जारी रहीं और अगले वर्ष भी जारी रहेंगी।