फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Brothers stole more than 100 bikes in two years, both arrested

दिल्ली : भाइयों ने दो साल में चुराईं 100 से अधिक बाइक, दोनों गिरफ्तार

Thu, 17 Jun 2021 05:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 17 Jun 2021 05:43 AM IST
सार

  • मध्य जिला के एएटीएस ने दबोचा, दोनों आरोपी मेवात के पुन्हाना इलाके के रहने वाले, नौ बाइक बरामद
  • आरोपी छह-सात लड़कों का ग्रुप बनाकर आते थे दिल्ली, यहां से बाइक चोरी कर ले जाते थे मेवात
  • वहां से यूपी, हरियाणा और राजस्थान में बेच दी जाती थी बाइक, पुलिस कर रही आरोपियों से पूछताछ

विज्ञापन
Delhi: Brothers stole more than 100 bikes in two years, both arrested
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य दिल्ली के एएटीएस ने दो साल के भीतर 100 से अधिक बाइक व स्कूटी चोरी करने वाले आर्ट्स ग्रेजुएट युवक व उसके सगे भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव रिहाड़ा, पुन्हाना, मेवात, हरियाणा निवासी साजिद (28) और मुस्तफा (24) के रूप में हुई है। दोनों भाई छह-सात लड़कों के ग्रुप में बाइक चोरी करने दिल्ली-एनसीआर में आते थे। 

विज्ञापन


यहां से बाइक चोरी करने के बाद उनको मेवात ले जाकर बाद में यूपी, हरियाणा और राजस्थान में बेच दिया जाता था। पुलिस ने आरोपियों की निशानेदही पर केटीएम ड्यूक समेत कुल नौ बाइक व स्कूटी बरामद की हैं। पकड़ा गया आरोपी मुस्तफा, नामी विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


मध्य जिला पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि जिले के एएटीएस पिछले काफी समय से दिल्ली से वाहन चोरी करने वाले बदमाशों की जानकारी जुटा रही थी।  उसी कड़ी में पुलिस को पता चला कि कुछ बदमाश मेवात से दिल्ली आकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। छानबीन के दौरान सोमवार को एएटीएस के इंचार्ज एसआई संदीप गोदारा व अन्यों की टीम को पता चला कि कुछ बदमाश मेवात से बाइक चोरी करने दिल्ली आने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास जीबी रोड के नजदीक आएंगे। पुलिस की टीम ने वहां पर ट्रैप लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस बीच राजस्थान नंबर की एक बाइक सवार दो युवकों को रोकने का इशारा किया गया तो वह वहां से फरार होने लगे। पुलिस की टीम ने पीछा कर दोनों को काबू किया। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वह दोनों सगे भाई हैं। वह अपने साथियों के साथ दिल्ली-एनसीआर में वाहन चोरी करने के लिए आते हैं।


पुलिस ने पूछताछ के बाद इनसे महंगी केटीएम ड्यूक बाइक के अलावा कुल नौ बाइक व स्कूटी बरामद की हैं। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि इनके यूपी, हरियाणा और राजस्थान के बड़े वाहन चोरों संबंध है। यह अपने चोरी के वाहन वहां खपा देते हैं। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए वारदात को अंजाम दे रहे थे। आरोपी मुस्तफा एक नामी यूनिवर्सिटी से आर्ट्स में ग्रेजुएट है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed