दिल्ली: नगर निगम चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा ने की मेयर और डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवारों की घोषणा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए मंगलवार को मेयर और डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवारों की घोषणा की। इसके साथ ही नगर निकायों में स्थायी समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए भी नामों की भी घोषणा की गई है।
राजा इकबाल सिंह को उत्तर, मुकेश सूर्यन को दक्षिण और श्याम सुंदर अग्रवाल को पूर्वी निगमों के मेयर पद का उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, डिप्टी मेयर पद के लिए उम्मीदवारों में उत्तरी दिल्ली से अर्चना दिलीप सिंह, दक्षिणी दिल्ली से पवन शर्मा और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के लिए किरण वैध के नाम शामिल हैं।Delhi BJP president Adesh Gupta announces candidates for mayor, deputy mayor for municipal elections in Delhi.
Names for the post of chairman and vice-chairman of standing committees in the civic bodies were also announced. pic.twitter.com/rEbp2HzDF2— ANI (@ANI) June 8, 2021विज्ञापन
लिस्ट के अनुसार, उत्तर, दक्षिण और पूर्व की स्थायी समिति अध्यक्ष पद के लिए क्रमश: जोगी राम जैन, कर्नल (सेवानिवृत्त) बीके ओबरॉय और वीर सिंह पंवार को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं विजय कुमार भगत (एनडीएमसी), पूनम भाटी (एसडीएमसी) और दीपक मल्होत्रा (ईडीएमसी) को उपाध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया है।
मालूम हो कि दिल्ली की तीनों नगर निगमों के महापौर एक ही दिन में बदल जाएंगे। महापौर पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आज अंतिम तारीख है। अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में होने वाले महापौर पद के चुनाव कोरोना की दूसरी लहर और लॉकडाउन की वजह से टलते आ रहे थे जो अब 16 जून को होने हैं।