{"_id":"63d194ed4e3534695861626c","slug":"delhi-bharat-parv-from-today-in-red-fort-premises-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : लाल किला प्रागंण में भारत पर्व आज से, दिखेगी मिनी इंडिया की झलक, आयोजन 31 जनवरी तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : लाल किला प्रागंण में भारत पर्व आज से, दिखेगी मिनी इंडिया की झलक, आयोजन 31 जनवरी तक
Thu, 26 Jan 2023 02:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 26 Jan 2023 02:15 AM IST
सार
केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय लाल किला प्रागंण में 26 जनवरी से छह दिवसीय कार्यक्रम ''भारत पर्व'' आयोजित करने जा रहा है। लाल किले के प्रागंण में 31 जनवरी तक चलने वाले कार्यक्रम के दौरान दर्शकों को गणतंत्र दिवस परेड़ की सर्वश्रेष्ठ झाकियां देखने को भी मिलेंगी।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को इस वीक एंड पर मिनी भारत की झलक देखने और विभिन्न राज्यों की संस्कृति, कला और खान-पान से रूबरू होने का मौका मिलेगा। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय लाल किला प्रागंण में 26 जनवरी से छह दिवसीय कार्यक्रम ''भारत पर्व'' आयोजित करने जा रहा है।
विज्ञापन
लाल किले के प्रागंण में 31 जनवरी तक चलने वाले कार्यक्रम के दौरान दर्शकों को गणतंत्र दिवस परेड़ की सर्वश्रेष्ठ झाकियां देखने को भी मिलेंगी। खास बात यह है कि यहां दर्शकों को सरकार की जी 20, एक भारत-श्रेष्ठ भारत, देखो अपना देश, जनभागीदारी योजनाओं को जानने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन
केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के सांस्कृतिक मंडलों और क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों के साथ मिलकर '' भारत पर्व '' नामक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जबकि जबकि पर्यटन मंत्रालय इसमें नोडल मंत्रालय के रूप में नामित किया गया है।
विज्ञापन
यहां पर सांस्कृतिक प्रदर्शन, एक अखिल भारतीय फूड कोर्ट और 65 हस्तकला स्टालों के साथ एक अखिल भारतीय शिल्प बाजार भी दर्शकों को देखने को मिलेगा। दर्शक सुबह 10 बजे से लेकर रात 10 बजे तक घूम सकते हैं।
बाजरा से तैयार खाना होगा खास
सरकार मोटे अनाज को आहार में शामिल करने के मकसद से प्रचार कर रही है। यहां पर दर्शकों को विभिन्न राज्यों में बाजरा से तैयार पकवान रखे जाएंगे। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक, प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।