फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Automated multilevel car parking to be built in Greater Kailash

दिल्ली : ग्रेटर कैलाश में स्वचालित बहुस्तरीय कार पार्किंग बनेगी, रास्ता साफ

Sat, 13 Nov 2021 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 13 Nov 2021 05:39 AM IST
सार

नगर निगम की स्थायी समिति ने पार्किंग बनाने की योजना को हरी झंडी दी।

विज्ञापन
Delhi: Automated multilevel car parking to be built in Greater Kailash
demo pic...

विस्तार

ग्रेटर कैलाश-एक स्थित मार्केट में खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों को अपने वाहन खड़े करने में अब दिक्कत नहीं होगी। दक्षिण दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति ने यहां पार्किंग बनाने की योजना को हरी झंडी दे दी है। यहां सात मंजिली स्वचालित बहुस्तरीय कार पार्किंग डेढ़ साल में बनाई जाएगी और पार्किंग के निर्माण पर करीब 62 करोड़ रुपये व्यय होंगे।

विज्ञापन


दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने ग्रेटर कैलाश-एक स्थित मार्केट में वाहन खड़े करने में हो रही दिक्कत को दूर करने के लिए करीब चार साल पहले दो सौ कार खड़ी करने के लिए स्वचालित बहुस्तरीय कार पार्किंग बनाने का निर्णय लिया था, मगर नगर निगम के सदन में पार्षदों ने इस पार्किंग को छोटी करार दे दिया और बड़ी पार्किंग बनाने का आदेश दिया। इसके बाद अधिकारियों ने यहां 399 कार खड़ी करने के लिए पार्किंग बनाने की योजना तैयार की, लेकिन यह योजना करीब दो साल से स्वीकृति के लिए इधर से उधर घूमती रही।
विज्ञापन


स्थायी समिति की बैठक में भी पार्किंग बनाने की योजना करीब दो माह से लटकी हुई थी, लेकिन समिति की बैठक में शुक्रवार को योजना को पास कर दिया। समिति के अध्यक्ष बीके ओबराय ने बताया कि पार्किंग का निर्माण करने का लक्ष्य डेढ साल तय किया है। यह पार्किंग बनने के बाद यहां आने वाले लोगों को वाहन खड़े करने में दिक्कत नहीं होगी। इसके अलावा यहां जाम की भी समस्या नहीं रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed