फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Assembly Speaker will visit Dharamshala to brainstorm on good governance

Delhi News: सुशासन पर मंथन करने धर्मशाला जाएंगे दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष

Sun, 29 Jun 2025 09:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Speaker will visit Dharamshala to brainstorm on good governance
-सीपीए सम्मेलन में दलबदल, संसाधन प्रबंधन और एआई पर होगी गहन चर्चा
विज्ञापन

-दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के नेता करेंगे शिरकत

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आयोजित कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (सीपीए) के वार्षिक सम्मेलन में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता हिस्सा लेंगे। 30 जून से 1 जुलाई तक दो दिवसीय सम्मेलन में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के नेता शामिल होंगे। इसमें सुशासन, लोकतंत्र, दलबदल, अंतर-राज्य सहयोग, संसाधन प्रबंधन और एआई जैसे मुद्दों पर विचार मंथन करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इसका उद्घाटन करेंगे।

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में तपोवन विधानसभा परिसर में होने वाले सीपीए द्वितीय-जोन सम्मेलन में सुशासन और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए बड़ा मंच तैयार किया गया है। उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, मुख्य सचेतक अभय वर्मा, विधायक शिखा राय, जितेंद्र महाजन और विधानसभा सचिव रंजीत सिंह विधान सभा अध्यक्ष के साथ हिस्सा लेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, राज्यसभा उपसभापति हरिवंश और अन्य बड़े नेता शामिल होंगे। डिजिटल युग में सुशासन - संसाधन प्रबंधन, लोकतंत्र की रक्षा और नवाचार को अपनाना सम्मेलन की थीम है।
विज्ञापन


इसमें तीन मुख्य विषयों पर चर्चा होगी
पहला, राज्य के संसाधनों के प्रबंधन में विधानसभाओं की भूमिका पर चर्चा होगी, ताकि विकास और जनहित को बढ़ावा मिले। दूसरा, दलबदल विरोधी कानून (संविधान की दसवीं अनुसूची) पर मंथन होगा, इसमें चुनौतियों और निष्पक्ष निर्णय की जरूरत पर बात होगी। तीसरा, विधायी कामकाज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग, अनुसंधान को तेज करने, प्रक्रियाओं को आसान बनाने और इसमें नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने पर महत्वपूर्ण निर्णय लिये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकतंत्र की नींव और मजबूत होगी - विजेंद्र गुप्ता
विजेंद्र गुप्ता इसमें दिल्ली विधानसभा में हाल ही में किये लोकतांत्रिक और तकनीकी नवाचारों को साझा करेंगे। बताएंगे कि कैसे जनता की उम्मीदों के मुताबिक सार्वजनिक संस्थानों को मजबूत किया जा सकता है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, सम्मेलन सहकारी संघवाद और सक्रिय शासन को बढ़ावा देने का मौका देगा। 1 जुलाई को समापन समारोह में हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला मुख्य अतिथि रहेंगे। इ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed