फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Arvind Kejriwal said inflation is lowest in Delhi

Delhi: अरविंद केजरीवाल बोले दिल्ली में महंगाई सबसे कम, उपराज्यपाल और केन्द्र पर साधा निशाना, पढ़िए

Wed, 25 Jan 2023 08:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 25 Jan 2023 08:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि चीन हमारी जमीन पर कब्जा कर रहा है और हम उससे व्यापार बढ़ाते ही जा रहे हैं। 2020 में केंद्र सरकार ने चीन से 65 बिलियन डॉलर, तो 2021 में 95 बिलियन डॉलर का सामान खरीदा।

विज्ञापन
Delhi Arvind Kejriwal said inflation is lowest in Delhi
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल) - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

स्टार्ट-अप, ईवी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सीसीटीवी और हरित क्षेत्र में दिल्ली देश में नंबर बन चुकी है। यह बात केंद्र सरकार रिपार्ट में सामने आई है। इतना ही नहीं राशन, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, बसों का सफर और तीर्थ यात्रा मुफ्त होने की वजह से पूरे देश में सबसे कम महंगाई दिल्ली में है। यह बातें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में कहीं।

विज्ञापन

इससे पहले राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम गीत के साथ हुई। परेड कमांडर एसीपीपी अभिनंदन के अनुरोध पर निरीक्षण जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने तीन टुकड़ियों में विभाजित दिल्ली पुलिस का दल, होमगार्ड, अग्निशमन सेवा, एनसीसी कैडेट्स का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। दिल्ली पुलिस और सिविल डिफेंस का पाइप बैंड, होमगार्ड, एनसीसी, सरकारी स्कूलों के बच्चे के परेड दल ने भी मुख्यमंत्री को सलामी दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को खाने-पीने की वस्तुओं से जीएसटी हटाकर लोगों को महंगाई से राहत देने के साथ ही जीएसटी को सरल करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन के बहाने केंद्र पर साधा निशाना 
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि चीन हमारी जमीन पर कब्जा कर रहा है और हम उससे व्यापार बढ़ाते ही जा रहे हैं। 2020 में केंद्र सरकार ने चीन से 65 बिलियन डॉलर, तो 2021 में 95 बिलियन डॉलर का सामान खरीदा। हमारा फर्ज बनता है कि हम बॉर्डर पर चीन का मुकाबला कर रहे अपने सैनिकों का साथ दें और चीन का बहिष्कार कर उनको कड़ा संदेश दें। चीन ने हमारे देश की कुछ जमीन पर कब्जा कर लिया है। यह सभी भारतवासियों के लिए चिंता का विषय है। हमारे सैनिक चीन के सैनिकों से लड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। पूरी बहादुरी के साथ हमारे सैनिक बॉर्डर पर चीन का मुकाबला कर रहे हैं। एक तरफ, हमारे सैनिक बॉर्डर पर चीन का मुकाबला कर रहे हैं और दूसरी तरफ देश की सारी सरकारों और हर भारतवासी का भी फर्ज बनता है कि हम उनकी इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें।

विज्ञापन

उपराज्यपाल पर सीएम ने साधा निशाना 
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी दिलाकर देश में जनतंत्र की स्थापना की, जहां जनता और चुनी हुई सरकारें सुप्रीम है। लेकिन पिछले कुछ वर्षो से जनतंत्र पर आंच आने लगी है। दिल्ली एक राज्य ऐसा है, जहां की चुनी हुई सरकार ने ढेरों कानून पास किए, पर उपराज्यपाल उस पर दस्तखत करने को तैयार नहीं हैं। एक व्यक्ति विशेष में जनतंत्र को गुलाम बना दिया गया है। ये जुडिशरी, राज्य सरकारों, किसानों, छात्रों और व्यापारियों से लड़ रहे हैं। अगर हम लड़ाई-झगड़ा छोड़ मिलकर काम करें, तो भारत को दुनिया का नंबर-1 देश बनने से कोई नहीं रोक सकता।

पूरे देश में सबसे कम महंगाई दिल्ली में है
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की रिपोर्ट ये कहती है कि पूरे देश में सबसे कम महंगाई दिल्ली के अंदर है। दिल्ली में महंगाई की दर 3 फीसद है, जबकि गुजरात में 7 फीसद, हरियाणा में 7.8 फीसद है, जो दिल्ली से ढाई गुना ज्यादा है। मध्यप्रदेश में महंगाई की दर 7.5 फीसद है। मध्यप्रदेश में भी दिल्ली से ढाई गुना ज्यादा महंगाई है। अगर कोई सामान दिल्ली में 100 रुपए की मिलती है, तो हरियाणा और मध्यप्रदेश में 250 रुपए में बिकती है। उत्तर प्रदेश में महंगाई दर 6.8 फीसद है। पूरे देश में सबसे सस्ती चीजें और सबसे कम महंगाई दिल्ली में है, क्योंकि आज दिल्ली में बिजली, पानी मुफ्त है।

देश की सारी समस्याओं का समाधान निकल सकता है

मुख्यमंत्री ने अपने तेलंगाना दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि वहां की सरकार चार करोड़ लोगों की आंखों का टेस्ट करवा रही है। मुफ्त चश्मा देगी। यह देख कर मुझे बहुत अच्छा लगा। हम सभी को एक-दूसरे से सीखने की जरूरत है। आज तेलंगाना यह काम किया। हम सीख कर आए और दिल्ली में करेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब ने भी वहीं पर ऐलान किया कि पंजाब में भी लागू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed