फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Angry brother shoots brother-in-law over love marriage

दिल्ली : प्रेम विवाह से नाराज भाई ने बहनोई को गोली मारी

Sun, 31 Oct 2021 08:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Delhi: Angry brother shoots brother-in-law over love marriage
दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में वारदात को अंजाम देते आरोपी। घटना सीसीटीवी में कैद। - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। मॉडल टाउन इलाके में झूठी आन की शान में बहनोई को गोली मारने का मामला सामने आया है। आरोपी की बहन ने दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम विवाह कर लिया था। इससे नाराज युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर बहनोई को गोली मार दी। घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना शनिवार रात की है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से वारदात के छह घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से दो पिस्टल, कारतूस और पीड़ित की बुलेट बरामद की गई है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि मुख्य आरोपी की पहचान जहांगीरपुरी के एच ब्लॉक निवासी शहनवाज उर्फ शहबाज(21) और उसके दोस्त यूपी के बदायूं निवासी हर्षित उर्फ आर्यन (20) के रूप में हुई है। दोनों वारदात के बाद दिल्ली से भागने की फिराक में थे। शनिवार रात 12 बजे गश्त के दौरान सिपाही संतोष कपूर ने मॉडल टाउन के शालीमार पार्क के पास एक युवक को लहूलुहान हालत में देखा। उसके सिर और सीने में गोली मारी गई थी। पुलिस ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। इस युवक की पहचान आदर्श नगर निवासी देवा सिंह (26) के रूप में हुई। वह जिम चलाता है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल व उसके आस-पास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इस दौरान पता चला कि मॉडल टाउन के बिग बाजार के पास दो युवक देवा की बुलेट पर सवार हुए और फिर तीनों शालीमार पार्क के पास पहुंचे। वहां दोनों युवक देवा को गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस ने अरोपी लड़कों का फोटो देवा की पत्नी हिना को दिखाया। उसने एक युवक की पहचान अपने भाई शहनवाज के रूप में की। आरोपी की पहचान के बाद पुलिस ने जहांगीरपुरी स्थित उसके घर पर दबिश देकर उसे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन ने परिवार से तोड़ लिया था नाता
देवा ने जुलाई में जहांगीरपुरी निवासी हिना से प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद दोनों जहांगीरपुरी स्थित डी ब्लॉक में रहने लगे थे। इस रिश्ते से लड़की का भाई और परिवार वाले खुश नहीं थे। परिवार वालों ने इस रिश्ते पर आपत्ति जताते हुए हिना से बातचीत बंद कर दी थी। हिना ने भी परिवार से नाता तोड़ लिया था। हिना के परिवार वाले इसके लिए देवा को जिम्मेदार मानते थे। हिना ने बताया कि शहनवाज ने शनिवार शाम देवा को फोन किया था और उससे भी बात करवाने के लिए कहा था। फिर रात में वह अपने दोस्त के साथ देवा से मिलने आया। मुलाकात करने के बाद उसने किसी काम से देवा को शालीमार पार्क तक चलने के लिए कहा और वारदात को अंजाम दे दिया। देवा के वापस आने में देर होने पर हिना ने लगातार फोन किया लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा था। कुछ देर बाद एक पुलिसकर्मी ने फोन उठाया और बताया कि देवा को किसी ने गोली मार दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed