फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Ammonia content increased in Yamuna about 30 percent residents will have to face drinking water crisis for several days.

दिल्ली: यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ी, करीब 30 प्रतिशत निवासियों को कई दिनों तक पेयजल संकट से दो-चार होना पड़ेगा

Fri, 15 Apr 2022 01:36 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 15 Apr 2022 01:36 AM IST
सार

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार यमुना नदी में बने वजीराबाद तालाब में गुरुवार को अमोनिया का स्तर बढ़ गया है। इसका उसके वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला जल शोधक संयंत्र में पानी साफ करने पर असर पड़ गया है।

विज्ञापन
Delhi Ammonia content increased in Yamuna about 30 percent residents will have to face drinking water crisis for several days.
दिल्ली में रविवार को कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रही - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी के करीब 30 प्रतिशत निवासियों को भीषण गर्मी के बीच अगले कई दिनों के दौरान पेयजल संकट से दो-चार होना पड़ेगा। इन इलाकों में नई दिल्ली इलाका भी शामिल है। दरअसल यमुना नदी में गुरुवार को अमोनिया की मात्रा बढ़ गई है और दिल्ली जल जल बोर्ड के वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला जल शोधक संयंत्र में पानी साफ करने के कार्य पर असर पड़ गया है। इस तरह इन संयंत्रों से पानी की आपूर्ति प्रभावित हो गई है।

विज्ञापन


दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार यमुना नदी में बने वजीराबाद तालाब में गुरुवार को अमोनिया का स्तर बढ़ गया है। इसका उसके वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला जल शोधक संयंत्र में पानी साफ करने पर असर पड़ गया है। उसके ये तीनों संयंत्र गुरुवार सुबह से ही प्रभावित है और अगले कई दिनों तक ये पूरी क्षमता से नहीं चल सकेंगे। इस कारण इन संयंत्रों से पानी की आपूर्ति प्रभावित हो गई।

विज्ञापन

उधर जल बोर्ड ने दावा किया है कि शुक्रवार की शाम तक यमुना नदी में अमोनिया स्तर कम होने की उम्मीद है। जल बोर्ड के अनुसार हरियाणा के कई शहरों से यमुना नदी में अत्याधिक मात्रा में रसायनिक कचरा बहा दिया है। इस कारण यमुना नदी में अमोनिया की मात्रा बढ़ गई है। इस संबंध में हरियाणा सरकार के संबंधित विभाग को अवगत कराया गया है। इतना ही नहीं, उससे आग्रह किया गया है कि यमुना नदी में रसायनिक कचरा छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।

ये इलाके होंगे प्रभावित

जल बोर्ड के तीनों संयंत्र पूरी क्षमता से चलने बंद होने के कारण नई दिल्ली के तमाम इलाके जिनमें सिविल लाइंस, हिंदू राव अस्पताल, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़ गंज राजेंदर नगर, पटेल नगर, बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी, कालकाजी, गोविंदपुरी, तुगलकाबाद, संगमविहार, अंबेडकर नगर, प्रह्लादपुर, रामलीला ग्राउंड, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क, मॉडल टाउन, गुलाबी बाग, पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, मूलचंद, साउथ एक्सटेंशन, ग्रेटर कैलाश, बुराड़ी, दिल्ली छावनी एवं उनके आसपास के इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने इन इलाकों में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए टैंकरों की व्यवस्था की है। पेयजल की कमी होने पर लोग पानी के टैंकर मंगा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed