फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi air quality remain in average category for next three days light rain likely on march 9

Delhi Weather Forecast: अगले तीन दिन हवा की गुणवत्ता रहेगी औसत श्रेणी में, नौ मार्च को हल्की बारिश की संभावना

Sun, 06 Mar 2022 01:44 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 06 Mar 2022 01:44 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से आगामी नौ मार्च को हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे हल्की ठंड का अहसास किया जा सकता है। 

विज्ञापन
delhi air quality remain in average category for next three days light rain likely on march 9
दिल्ली का मौसम - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी में इन दिनों मौसम खुशनुमा बना हुआ है। अधिकतम पारा सामान्य के करीब दर्ज किया जा रहा है। शनिवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर मध्यम रफ्तार से हवा चली व धूप खिली रही।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तामपान सामान्य से दो कम 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 38 से 89 फीसदी तक रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ धूप खिलेगी व अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम पारा 13 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। 
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से आगामी नौ मार्च को हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे हल्की ठंड का अहसास किया जा सकता है। उधर, शनिवार को दिल्ली का एक्यूआई 115, फरीदाबाद 136, गाजियाबाद 127, ग्रेटर नोएडा 102, गुरुग्राम 109 व नोएडा का 104 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाली एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक हवा की गुणवत्ता औसत श्रेणी में बनी रहेगी। बीते 24 घंटे में हवा में पीएम 10 का स्तर 110 व पीएम 2.5 का स्तर 50 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड किया गया। 

अधिकतम तापमान- 28 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 13 डिग्री सेल्सियस
-सूर्यास्त का समय: 6:24 बजे
-सूर्योदय का समय: 6:40 बजे
-दिनभर मौसम साफ रहेगा व धूप खिली रहेगी। मध्यम रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed