{"_id":"61d8ebc2e3f22757360aee8c","slug":"delhi-air-improved-today-at-aqi-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की हवा में सुधार : बारिश ने बदली दिल्ली की बयार, एक्यूआई में उतार, आज 132 पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की हवा में सुधार : बारिश ने बदली दिल्ली की बयार, एक्यूआई में उतार, आज 132 पर
Sat, 08 Jan 2022 07:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 08 Jan 2022 07:11 AM IST
सार
बीते दो महीने में सबसे साफ रही हवा। वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाली एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि बारिश और तेज हवाओं की वजह से शनिवार को साल का पहला सबसे साफ हवा वाला दिन दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
rain in delhi ncr
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारिश और तेज हवाओं ने दिल्ली की बयार को बदल डाला है। बीते कुछ दिनों से दिल्ली में बूंदाबांदी और बारिश का दौरदौरा है। कल भी देर रात शुरू हुई बारिश दिल्ली-एनसीआर में अब तक जारी है। साथ में हवा भी चल ही है। इसी कारण एक्यूआई खराब से हल्की श्रेणी में आ गया है। आज सवेरे एक्यूआई 132 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Delhi's air quality improves to 'moderate' from the 'poor' category with Air Quality Index (AQI) standing at 132, as per SAFAR-India
— ANI (@ANI) January 8, 2022
विज्ञापन
वैसे बीते दो महीने में दिल्ली की हवा सबसे साफ दर्ज की गई है। वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाली एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि बारिश और तेज हवाओं की वजह से शनिवार को साल का पहला सबसे साफ हवा वाला दिन दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
शुक्रवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 182 रहा, जो 26 अक्तूबर को दर्ज 139 के बाद से सबसे अच्छा था, जबकि बृहस्पतिवार को यह 258 था। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक बारिश के कारण एक्यूआई में सुधार हुआ है। वहीं, शनिवार को बारिश और तेज हवाएं हवा से गुणवत्ता संतोषजनक या अच्छी श्रेणी में पहुंच सकती है। हालांकि, इसके बाद तापमान और हवा की गति में गिरावट प्रदूषकों को बनने में मदद मिलेगी।