फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : AIIMS revealed – human bones recovered from the forest

Shraddha Murder Case : एम्स का खुलासा- जंगल से बरामद हड्डियां इंसान की, कराया जाएगा पोस्टमार्टम

Sat, 19 Nov 2022 04:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 19 Nov 2022 04:51 AM IST
सार

छतरपुर व महरौली के जंगलों से बरामद हड्डियां इंसान की हैं। यह हड्डियां जानवरों की नहीं है। एम्स व उसके फोरेंसिक विभाग के डॉक्टरों ने अनौपचारिक बातचीत में इसकी जानकारी पुलिस को दी है। अभी फोरेंसिक विभाग ने रिपोर्ट नहीं दी है। दक्षिण जिला पुलिस को  इसका इंतजार है। इसके बाद ही हड्डियों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 

विज्ञापन
Delhi : AIIMS revealed – human bones recovered from the forest
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रद्धा वालकर हत्या मामले में शुक्रवार को नया खुलासा हुआ है। छतरपुर व महरौली के जंगलों से बरामद हड्डियां इंसान की हैं। यह हड्डियां जानवरों की नहीं है। एम्स व उसके फोरेंसिक विभाग के डॉक्टरों ने अनौपचारिक बातचीत में इसकी जानकारी पुलिस को दी है। अभी फोरेंसिक विभाग ने रिपोर्ट नहीं दी है। दक्षिण जिला पुलिस को  इसका इंतजार है। इसके बाद ही हड्डियों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 

विज्ञापन


साथ ही रोहिणी स्थित एफएसएल में फोरेंसिक जांच में भी इसको पुलिस भेजेगी। डीएनए जांच से पता लगेगा कि हड्डियां श्रद्धा की हैं या नहीं। आरोपी आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े कर छतरपुर व महरौली के जंगल में फेंके थे। श्रद्धा के शव के टुकड़ों को ढूंढने के लिए दक्षिण जिला पुलिस ने जंगल में तलाशी अभियान चलाया था।
विज्ञापन


लांकि, आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को साथ ले जाकर पुलिस अभी भी तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस को जंगल से हड्डियों के 13 टुकड़े मिले हैं। जंगल में काफी मात्रा में जंगली जानवर भी रहते हैं। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि ये हड्डियां जानवरों की हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस ने इन हड्डियों को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है। पुलिस ने एम्स के फोरेंसिक विभाग के डॉक्टरोंं से बातचीत में इन हड्डियों के बारे में पूछा था। डॉक्टरों ने बताया है कि सभी हड्डियां इंसान की है, जानवर की नहीं है। हालांकि इस मामले में पुलिस फोरेंसिक विभाग की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। फोरेंसिक विभाग की रिपोर्ट आने के बाद हड्डियोंं को डीएनए जांच के लिए भेजा जाएगा। 


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस को अभी श्रद्धा का सिर व धड़ नहीं मिला है। इसके लिए पुलिस आए दिन तलाशी अभियान चला रही हैं। पुलिस को जंगल से एक 100 फुटा रोड के पास शव का ऐसा टुकड़ा मिला है, जिससे पता लग रहा है कि वह इंसान का और महिला का है। ऐसे में पुलिस ये मानकर चल रही है कि हड्डियां श्रद्धा के शव के की हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed