फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi AIIMS Nurses Union Karmachari Union Officers Association announce a strike from 25th October

दिल्ली: अपनी मांगों के लेकर 25 अक्तूबर से हड़ताल करेंगे एम्स कर्मचारी

Wed, 01 Sep 2021 07:29 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 01 Sep 2021 07:29 PM IST
सार

आगामी 25 अक्तूबर से एम्स नर्स यूनियन, कर्मचारी यूनियन और ऑफिसर्स यूनियन अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहेंगे।

विज्ञापन
Delhi AIIMS Nurses Union Karmachari Union Officers Association announce a strike from 25th October
एम्स दिल्ली - फोटो : फाइल

विस्तार

विविध मांगों को लेकर दिल्ली एम्स के नर्सिंग कर्मचारियों ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए अगले महीने 25 अक्तूबर से हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। बुधवार को एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया को ज्ञापन सौंपते हुए नर्सिंग कर्मचारियों के संगठन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से वे अपनी मांगों को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन हर बार बैठक के बाद प्रबंधन से दिलासा मिलता है। कर्मचारियों के प्रमोशन से लेकर अन्य सेवाएं तक प्रभावित हो रही हैं। कोविड महामारी में रातदिन सेवा करने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। 

विज्ञापन


यूनियन अध्यक्ष हरीश ने बताया कि इस बार नर्स के अलावा अधिकारी और अन्य वर्ग के कर्मचारी यूनियन ने भी मिलकर एक साथ हड़ताल करने का फैसला लिया है। आगामी 25 अक्तूबर तक अगर प्रबंधन ने उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया तो दिल्ली एम्स में चिकित्सीय सेवाओं पर काफी गंभीर असर पड़ सकता है जिसके पक्ष में कर्मचारी भी नहीं है। इसीलिए उन्होंने एम्स के निदेशक से मुलाकात करते हुए करीब दो महीने का समय दिया है। 
विज्ञापन


कर्मचारियों ने चार पेज का ज्ञापन सौंपा है जिसमें नर्सिंग यूनियन की 12, पांच कर्मचारी यूनियन और 11 मांगें ऑफिसर एसोसिएशन की ओर से रखी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed