फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : AIIMS becomes referral hospital for G-20 conference

Delhi : जी-20 सम्मेलन के लिए एम्स बना रेफरल अस्पताल, सौंदर्यीकरण के साथ सुविधाओं में होगा सुधार

Wed, 22 Feb 2023 05:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 22 Feb 2023 05:54 AM IST
विज्ञापन
Delhi : AIIMS becomes referral hospital for G-20 conference
एम्स दिल्ली

देश में होने वाली जी-20 बैठक में स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली खुद को तैयार कर रहा है। एम्स जी- 20 के रेफरल अस्पताल के तौर पर काम करेगा। एम्स में सुविधाओं को बढ़ाने सहित सौंदर्यीकरण को लेकर मंगलवार को एम्स में एनडीएमसी सचिव के साथ अस्पताल के निदेशक की उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में साफ सफाई के लिए काम किया जाएगा।

विज्ञापन


बैठक के संबंध में एम्स के वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि एम्स को रेफरल अस्पताल की तरह काम करने की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में दुनियाभर से प्रतिनिधिमंडल दल आ रहे हैं। इन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए सेवाओं को एडवांस किया जा रहा है। इसे लेकर डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर अन्य सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


परिसर में किया जाएगा सौंदर्यीकरण
अधिकारी ने बताया कि जी 20 बैठक को देखते हुए एम्स परिसर में सौंदर्यीकरण का काम किया जाएगा। आसपास के पार्क में साफ सफाई के अलावा हरियाली भी विकसित की जाएगी। इसे लेकर एनडीएमसी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एनडीएमसी पार्काें को साफ व सुंदर बनाने के साथ शौचालय की संख्या भी बढ़ाएगा। साथ ही अन्य जरूरी काम भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीमारदारों के लिए बनेगा सूचना केंद्र
एम्स में उपचार करवाने आ रहे मरीज से संबंधित जानकारी देने के लिए एम्स के गेटों के पास सूचना केंद्र बनाए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर से मरीज के बारे में पूरी जानकारी मिल सकेगी। साथ ही नए मरीजों को बताया जाएगा कि उन्हें कहा उपचार करवाने जाना है। अब तक मरीजों को इस सुविधा के लिए कमरा नंबर 12 में जाना पड़ता था। अधिकारी ने बताया कि केंद्र की संख्या बढ़ाने के बाद मरीज को गेट के पास ही पता चल जाएगा कि उन्हें किस सेंटर या ओपीडी में जाना है।

अभी तक देखा गया है कि मरीज पुरानी रेफरल पर्ची होने के बाद भी भटकते रहते हैं। केंद्र में पर्ची देखकर उन्हें उक्त ओपीडी या सेंटर में भेज दिया जाएगा। साथ ही भर्ती मरीज की सूचना लेकर उनके वार्ड व अन्य की जानकारी तीमारदार को दी जाएगी।



 

बढ़ेगा एम्स शटल का बेड़ा, मेट्रो स्टेशन तक होगी पहुंच

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उपचार करवाने आ रहे मरीजों को मेट्रो स्टेशन के गेट से ही शटल सेवा मिल जाएगी। एम्स प्रशासन ने शटल सेवा को एम्स परिसर के बाहर से चलाने का फैसला किया है। इस फैसले से उन मरीजों को फायदा होगा, जो मेट्रो या बस से सफर कर एम्स आते हैं। इसके अलावा शटल सेवा में 60 और ई-बसों को जोड़ा जाएगा, जिससे मरीजों के इंतजार का समय कम हो जाएगा। इसके अलावा मरीजों की सुविधा के लिए एम्स कंट्रोल रूप भी बनाया जा रहा है, जहां से मरीज के संबंध में सभी जानकारी मिल जाएगी।

दरअसल एम्स में सुविधाओं को बढ़ाने सहित कई मुद्दों को लेकर एम्स निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) की सचिव डॉ. अंकिता चक्रवर्ती सहित अन्य के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में एम्स में सुविधाओं को बढ़ाने सहित सौंदर्यीकरण को लेकर चर्चा हुई।

बैठक के संबंध में एम्स के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एम्स ने 60 ई-बसों को लाने का टेंडर किया है। संभावना है कि बुधवार तक यह बसें मिल जाएंगी और बृहस्पतिवार से सेवाएं देंगी। उन्होंने कहा कि बसों की संख्या बढ़ने से शटल सेवा का इंतजार कम होगा। साथ ही एम्स और साउथ एक्स मेट्रो स्टेशन के गेट व साथ के बस स्टॉप से सेवा मिलने लगेगी। मेट्रो स्टेशन व बस स्टॉप को जोड़ने के लिए नए सिरे से रूट बनाया जाएगा। अभी शटल सेवा एम्स के अंदर घूमती है। वहीं संख्या कम होने के कारण मरीजों व तीमारदारों को आधे से एक घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। सुविधा बढ़ने के बाद समय काफी घट जाएगा।

जानकारी के लिए लगेंगे सूचना पट्ट
एम्स में मरीजों को जानकारी देने के लिए परिसर क्षेत्र में सूचना पट्ट लगाए जाएंगे। अधिकारी ने बताया कि सूचना पट्ट लगाए जाने के बाद मरीजों या तीमारदारों को किसी की जानकारी हासिल करने में दिक्कत नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed