फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Aftab challenge to Delhi Police

Delhi : आफताब की चुनौती से दिल्ली पुलिस अधिकारी सकते में, इस बात ने कर दिया हैरान...

Wed, 07 Dec 2022 03:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 07 Dec 2022 03:43 AM IST
सार

Delhi: आफताब इस चुनौती को बार-बार दोहरा रहा है। आरोपी की इस चुनौती को लेकर दक्षिण जिला पुलिस अधिकारी भी सकते में हैं। पुलिस को उसके आत्मविश्वास को देखकर ताज्जुब हो रहा है।

विज्ञापन
Delhi: Aftab challenge to Delhi Police
श्रद्धा वॉकर, आफताब

विस्तार

श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (28) ने महरौली पुलिस को खुली चुनौती दे रखी है कि श्रद्धा को मैंने मारा है, दम है तो शरीर के टुकड़े व औजार बरामद करके दिखाओ। वह इस चुनौती को बार-बार दोहरा रहा है। आरोपी की इस चुनौती को लेकर दक्षिण जिला पुलिस अधिकारी भी सकते में हैं। पुलिस को उसके आत्मविश्वास को देखकर ताज्जुब हो रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त बताया कि जब महरौली पुलिस ने आरोपी को पकड़ा था तो आफताब ने कहा था कि मैंने श्रद्धा की हत्या की है। दम है तो शरीर के टुकड़े बरामद करके दिखाओ। वह इस चुनौती को अब लगातार दोहरा रहा है। पुलिस श्रद्धा के सिर व धड़ को अभी तक बरामद नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


छतरपुर के जंगल से बरामद जबड़ा व 100 फुटा रोड से बरामद शरीर के टुकड़े से पता लग है कि वह किसी महिला के टुकड़े हैं। पुलिस शरीर के टुकड़े बरामद करने के लिए इस्तेमाल किए गए औजार अभी तक बरामद नहीं कर पाई है। हालांकि, पुलिस ने रसोई से पांच चाकू बरामद किए हैं। इनसे आरोपी ने श्रद्धा के शरीर के टुकड़े करने में इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धा बनकर दोस्त से करता रहा चैटिंग
आफताब श्रद्धा के मोबाइल को करीब एक महीने तक इस्तेमाल करता रहा। हालांकि, उसने कॉल नहीं की, बल्कि व्हाट्सएप चैटिंग की थी। एक बार श्रद्धा के दोस्त लक्ष्मण ने मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज डाला था, तब आरोपी ने श्रद्धा बनकर लक्ष्मण को कहा था कि वह अभी बिजी है, बात में बात करेगी।


बाद में उसने लक्ष्मण को मैसेज किया कि श्रद्धा उसे छोड़कर चली गई। इसके बाद उसने मुंबई लेकर जाकर श्रद्धा के मोबाइल व सिम को समुद्र में फेंक दिया था। उस समय वह मुंबई के किराए के घर से सामान को शिफ्ट करने गया था। पुलिस को अभी श्रद्धा का मोबाइल व सिम नहीं मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed