फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : acid attack on neighbor in quarrel after argument

Delhi : कहासुनी के बाद हुए झगड़े में पड़ोसी पर किया एसिड अटैक, पड़ताल में जुटी पुलिस

Sun, 15 Jan 2023 06:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 Jan 2023 06:54 AM IST
सार

दिल्ली के उत्त नगर इलाके में कहासुनी के बाद हुए झगड़े में पड़ोसी पर कथित रूप से एसिड अटैक की खबर है।  

विज्ञापन
Delhi : acid attack on neighbor in quarrel after argument
1 - फोटो : ani

विस्तार

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में कहासुनी के बाद हुए झगड़े में पड़ोसी पर कथित रूप से एसिड अटैक की खबर है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार शनिवार की रात को 10 बजे के आसपास एक युवक सड़क पर कुत्ते को घुमा रहा था तभी उसकी पड़ोसियों से कहा-सुनी हुई और एसिड अटैक किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस व्यक्ति पर हमला हुआ उसकी पहचान उत्तम नगर निवासी राजेश्वर के रूप में हुई है जिसका अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में रखा है। 


पुलिस ने बताया कि रात करीब 10 बजे उत्तम नगर थाने में सूचना मिली कि झगड़ा हुआ है और तेजाब का इस्तेमाल किया गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक शनिवार की रात पीड़ित का बेटा अपने पालतू कुत्ते को घुमाने ले जा रहा था, जब वह आरोपी व्यक्ति के घर के सामने पहुंचा तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद लड़ाई शुरू हो गई और आरोपियों ने बाप-बेटे पर एसिड अटैक कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

एसिड अटैक के शिकार व्यक्ति के बेटे अभिषेक कुमार ने बताया कि मैं अपने कुत्ते को घुमाने ले गया था। जैसे ही मैं अपने पड़ोसी के घर के सामने पहुंचा उन्होंने मुझे गाली देना शुरू कर दिया। मेरे पिता बचाव के लिए आए। लेकिन बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपियों में से एक ने मुझ पर तेजाब फेंक दिया जो मेरे पिता पर गिरा। उनके सिर में चोटें आई हैं। 

शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि घायल व्यक्ति का मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) अभी तक तैयार नहीं किया गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि वह एसिड टॉयलेट क्लीनर था। हमने आरोपी के घर से एक टॉयलेट क्लीनर की बोतल बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed