{"_id":"623ad0cd47962652de3888c5","slug":"delhi-aap-councilor-cleaned-up-after-getting-down-in-the-drain-then-people-bathed-with-milk","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में एक और 'नायक': आप पार्षद ने नाले में उतरकर की सफाई, फिर लोगों ने दूध से नहलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में एक और 'नायक': आप पार्षद ने नाले में उतरकर की सफाई, फिर लोगों ने दूध से नहलाया
Wed, 23 Mar 2022 01:20 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:20 PM IST
सार
हसीब उल हसन शास्त्री पार्क क्षेत्र में दौरे पर थे। इसी दौरान एक नाला दिखा। लोगों ने उन्हें बताया कि यह जाम हो गया है। इसके बाद हसीब उल हसन खुद ही सफाईकर्मी बन गए। वे नाले में खुद उतर गए और सफाई करने लगे।
विज्ञापन
नाले की सफाई करते आप पार्षद हसीब उल हसन
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
दिल्ली में नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। केंद्र सरकार ने तीनों नगर निगमों का विलय कर उसे एक नगर निगम बना दिया है। इस बीच मंगलवार को आम आदमी पार्टी के पार्षद हसीब उल हसन ने हटके काम किया। नाले की सफाई करने के लिए वे खुद ही नाले में उतर गए।
विज्ञापन
हसीब उल हसन शास्त्री पार्क क्षेत्र में दौरे पर थे। इसी दौरान एक नाला दिखा। लोगों ने उन्हें बताया कि यह जाम हो गया है। इसकी बदबू के कारण आस-पास के लोग काफी परेशान रहते हैं। इसके बाद हसीब उल हसन खुद ही सफाईकर्मी बन गए। उन्होंने अपनी कमर में रस्सी डाली और नाले में उतर गए। वे खुद ही सफाई करने लगे। कुछ समर्थकों ने उन्हें बाहर से पकड़ लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
पार्षद को खुद नाले की सफाई करते देख वहां भीड़ लग गई। कुछ लोग वीडियो भी बनाने लगे, जो बाद में सोशल मीडिया पर शेयर किए गए। इसके बाद पार्षद बाहर निकले तो पूरी तरह गंदगी में सने हुए थे। इसके बाद उनके समर्थकों द्वारा दूध मंगवाया गया और उन्हें नायक फिल्म के अनिल कपूर की तरह नहलाया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।