फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : AAP challenges Lt Governor VK Saxena to contest elections

Political Gimmicks : आप की उप राज्यपाल सक्सेना को चुनौती, कहा- चुनाव लड़कर दिखाएं एलजी, पता चलेगी जनता की ताकत

Sun, 06 Nov 2022 01:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 06 Nov 2022 01:54 AM IST
सार

Delhi :आम आदमी पार्टी  का कहना है कि भाजपा के प्रतिनिधि के तौर पर दिल्ली सरकार के कामों में हर दिन अड़चन डालने वाले उपराज्यपाल को चुनाव लड़ लेना चाहिए। इसके बाद ही उनके जनता की ताकत और लोकतंत्र का असल मायने समझ में आएगा। अगर वह जीते तो आप उनकी बात मान लेगी। हारने की सूरत में उनका इस्तीफा देना पड़ेगा।

विज्ञापन
Delhi : AAP challenges Lt Governor VK Saxena to contest elections
Delhi LG Dr VK saxena and CM Arvind Kejriwal ...file pic - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

दिल्ली नगर निगम चुनाव का एलान होने के साथ आम आदमी पार्टी (आप) ने उपराज्यपाल पर हमला बोला है। पार्टी का कहना है कि भाजपा के प्रतिनिधि के तौर पर दिल्ली सरकार के कामों में हर दिन अड़चन डालने वाले उपराज्यपाल को चुनाव लड़ लेना चाहिए। इसके बाद ही उनके जनता की ताकत और लोकतंत्र का असल मायने समझ में आएगा। अगर वह जीते तो आप उनकी बात मान लेगी। हारने की सूरत में उनका इस्तीफा देना पड़ेगा।

विज्ञापन


आप विधायक व एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव एक उत्सव की तरह होता है। इसमें देश की जनता भाग लेती है, वोट देती है और अपना फैसला सुनाती है कि उनका प्रतिनिधित्व कौन करेगा। सभी पार्टियां अपना-अपना उम्मीदवार खड़ा करती हैं। उन उम्मीदवारों को जनता वोट देती है और जो जीतता है वह जनता से जुड़े हुए मुद्दों पर काम करता है।
विज्ञापन


दुर्गेश पाठक ने कहा कि एमसीडी चुनाव काफी समय से टाले जा रहे थे और आखिरकार कल उसकी तारीख की घोषणा हुई है। पूरी दिल्ली में 250 वार्ड हैं। आप ने इससे जुड़ा एक प्रस्ताव तैयार किया है। पार्टी चाहती है कि जिस तरह से दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना इस वक्त भाजपा के प्रतिनिधि के तौर पर काम कर रहे हैं, उनको भी किसी एक वार्ड से चुनाव लड़ना चाहिए। अगर वह चुनाव जीत गए तो हम उनको मान लेंगे। अगर वह चुनाव हार जाते हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed