फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: 30 thousand students reduced in government schools this year, Leader of Opposition Bidhuri cited RTI

दिल्ली : सरकारी स्कूलों में इस साल कम हुए 30 हजार छात्र, विस नेता प्रतिपक्ष बिधूड़ी ने दिया आरटीआई का हवाला

Mon, 02 Oct 2023 05:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 02 Oct 2023 05:03 AM IST
सार

इस साल ही विद्यार्थियों की संख्या में 30 हजार से ज्यादा की कमी आई है। बिधूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल और शिक्षा मंत्री आतिशी लगातार दावा कर रहे हैं कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। यह सफेद झूठ है और दिल्ली वालों को गुमराह किया जा रहा है।

विज्ञापन
Delhi: 30 thousand students reduced in government schools this year, Leader of Opposition Bidhuri cited RTI
रामवीर सिंह बिधूड़ी (दाएं) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा है कि राजधानी के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने की बजाय घट रही है। इस साल ही विद्यार्थियों की संख्या में 30 हजार से ज्यादा की कमी आई है। बिधूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल और शिक्षा मंत्री आतिशी लगातार दावा कर रहे हैं कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। यह सफेद झूठ है और दिल्ली वालों को गुमराह किया जा रहा है। बिधूड़ी ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग की है।

विज्ञापन


बिधूड़ी ने कहा कि अपने शिक्षा मॉडल को वर्ल्ड क्लास बताते हुए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री यह दावा करते आ रहे हैं कि बच्चे पब्लिक स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूलों में एडमिशन ले रहे हैं। यह भी दावा किया जा रहा है कि चार लाख विद्यार्थियों ने सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया है जबकि सच्चाई यह है कि वर्ष 2022-23 में सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों की कुल संख्या 17,89,385 थी जबकि वर्ष 2023-24 में विद्यार्थियों की संख्या घटकर 17,58,986 हो गई, जो कि पिछले सत्र के मुकाबले 30,399 कम है।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने स्वयं आरटीआई से यह जानकारी दी है। मुख्यमंत्री बताएं कि वे चार लाख बच्चे कहां हैं जिन्हें सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिया गया है। आरटीआई का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि पूर्वी दिल्ली के सरकारी विद्यालयों में 2022-23 में विद्यार्थियों की संख्या 2,06,027 थी, जो 2023-24 में घटकर 1,99,730 हो गई है। वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सरकारी विद्यालयों में वर्ष 2023-24 में विद्यार्थियों की संख्या 2,86,298 थी, जबकि 2022-23 में विद्यार्थियों की संख्या तीन लाख से ज्यादा थी। नॉर्थ वेस्ट ए और मध्य दिल्ली को छोड़कर सभी जिलों और क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नॉर्थ वेस्ट ए में स्थित सरकारी विद्यालयों में वर्ष 2023-24 में विद्यार्थियों की संख्या 1,87,596 है जबकि 2022-23 में विद्यार्थियों की संख्या 1,81,450 थी। मध्य दिल्ली के सरकारी विद्यालयों में 2022-23 में विद्यार्थियों की संख्या 27,580 थी, जो 2023-24 में बढ़कर 28,922 हो गई। उन्होंने कहा कि सभी विषयों में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की संख्या में भी कमी आई है। 2022-23 में विज्ञान विषय में विद्यार्थियों की संख्या 21,285 थी, जो 2023-24 में 21,465 हो गई। वहीं कॉमर्स विषय में 2022-23 में विद्यार्थियों की संख्या 33,006 थी, जो 2023-24 में घटकर 26,721 रह गई। सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाले आंकड़े आर्ट्स विषय के हैं, जहां पूरी दिल्ली में 2022-23 में ऐसे विद्यार्थियों की कुल संख्या 1,74,419 थी, जो 2023-24 में घटकर 1,06,785 रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed